सावन परम सोमवार | Sawan Param Somvar

सावन परम सोमवार

( Sawan param somvar ) 

शीर्ष साधना स्तुति

 

शिवत्व दिव्य भव्य आभा,
आराधनिक बना परिवेश ।
महादेव स्नेहिल कृपा दृष्टि,
सुख समृद्धि घर द्वार प्रवेश ।
अंतर स्थल अथाह चेतना,
कर्म धर्म फलन प्रस्तुति ।
सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।।

प्रकृति अनूप हरित श्रृंगार,
अति आनंद स्पंदन ।
नदी पर्वत सरोवर झील,
अप्रतिम कावड़ वंदन ।
शिव शंभू जलाभिषेक ,
संगीतमय भजन अभिव्यक्ति ।
सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।।

सृष्टि का हर कण कण,
शिव आराधना परम लीन ।
उत्साह उमंग सरित प्रवाह,
सारा जग दुःख कष्ट विहीन ।
भाग्य नक्षत्र उदय संजोग,
प्रस्फुटित मंगलता युक्ति ।
सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।।

मानव संग सभी जीव जंतु,
अनुभूति अनंत आह्लाद ।
दया करुणा परोपकार,
सदाचारी सद्गुणी शंखनाद ।
तन मन शिवालय सा पावन,
अब सुफलित शिव शंकर भक्ति ।
सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

मेरे मुरारी | Mere Murari

Similar Posts

  • इंसानियत खो गई | Insaniyat Kho Gayi

    इंसानियत खो गई ( Insaniyat Kho Gayi ) बिछुड़न की रीति में स्वयं को पहचाना भीडतंत्र में बहुत प्रतिभावान हूँ जाना ।।1। नयन कोर बहते रहे शायद कभी सूखे राधा का चोला उतार पार्वती सरीखे ।।2। तुम गए ठीक से, पर सबकुछ ठीक क्यूँ नहीं गई इरादे वादे सारे तेरे गए पर याद क्यूँ नहीं…

  • नमामि गंगे | Namami Gange

    नमामि गंगे ( Namami Gange ) नमामि गंगे , नमामि गंगे ।हर हर गंगे , हर हर गंगे ।आओ गंगा में, डुबकी लगायें ।तन और मन , को शुद्ध बनायें ।गंगाजल की ,यह शीतलता ।करती दूर ,ह्रदय की मलिनता ।आओ शुद्ध करें ,इस जल को ।कैसे भी बस , स्वच्छ यह जल हो ।जय हो…

  • पार्वती के महामहि सुनु

    पार्वती के महामहि सुनु विघ्न हर्ता , एक दंता lशंख बजाता , धुन बनाता llवक्रतुंडा महाकाया lचिन्तामण ही विघ्न काया llएक – दो – तीन आया,लालबाग राजा हां हां lलालबाग राजा ll श्वेत , ध्वनि – प्रति ध्वनि lगली – गली पिल्लैयार आनी llशुभ कार्य या पूजा – अर्चना lजिनकी होती प्रथम आराधना llएक दो…

  • जख्म | Zakhm par Kavita

    जख्म ( Zakhm )     दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए   घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से   जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर आह मत लेना कभी…

  • चलना सीखे नही | Chalna Sikhe Nahi

    चलना सीखे नही ( Chalna sikhe nahi )    चलना सीखे नही ,और दौड़ने निकल पड़े संभलने के प्रयास मे,लड़खड़ाकर गिर पड़े होती अगर जिंदगी ,यूं ही आसान इतनी तो सोचिए, कामयाबी के पैर क्यों छाले पड़े गुजर जाती है एक उम्र पूरी,चढ़ाई मे चाहते हो ,घर से निकलते ही हों झंडे खड़े माना की…

  • रिश्तों का सच | Kavita

    रिश्तों का सच ( Rishton ka sach )   स्वार्थ से परिपूर्ण रिश्ते,इस जहां में हो गए है, पुष्प थे जो नेह के वो, शूल विष के बो गए है।   प्रेम से अपनी कहानी, जो सुनाते हैं हमें, हमने जब अपनी कही तो, कोह हमसे हो गए है।   फूल मेरे बाग से चुन,आशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *