Sawan Poem

आया सावन | Sawan Poem

आया सावन

( Aya Sawan ) 

 

आया सावन झूम के,आकुल धरती द्वार !
सुन कर तपते ताप से, उसकी मन मनुहार !!

आलिंगन में भर लिया, उसका हर विस्तार
सिंचित करने लग गया, शीतल मधुर फुहार !!

अग जग में व्यापित हुआ,भीना मधुर सुवास
भावावेशित पवन का, उमड़ा नव विस्तार !!

सूरज संकोचित हुआ, युगल प्रणय को देख
उसने निज मुख छिपाया,बादल केअंधियार !!

किया तिरोहित प्रकृति ने,उष्ण ताप-संताप
उतरा जग मन मोहने , सावन का संसार !!

बीजों के अंकुरण हित, सावन संव्यवहार
बनता तृण,तरु,विटप का,जीवन का आधार !!

पशु और पादप जगत का, सावन प्रत्याहार
पशुपति शिव संपूजना, करता यह संसार !!

सावन में उतरे अमल, सकल तीज त्यौहार
बागों में झूले पड़े,सखियों की किलकार !!

व्रत-उपवासों संग हुआ, विमल ईश गुणगान
सार्थक सात्विक भाव के,जीवन के उजियार !!

दूर देश के मीत या , आ पहुॅंचे सन्देश
व्याप्त भावना में हुआ , मिश्रित लोकाचार !!

यौवन का उन्माद ज्यों, करें तटों को ध्वस्त
त्यों विस्तारित हो रही, सरिताओं की धार !!

नवांकुरों के सृजन का , जीवन का विश्वास
उतर रहा “आकाश” से, सावन का साकार !!

 

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001 ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

कल तक उठा रहे थे जफ़ाओं पे जो सवाल | Zafaon pe Jo Sawal

Similar Posts

  • मधुरिम अहसास | Kavita madhurim ehsaas

    मधुरिम अहसास ( Madhurim ehsaas )   तुम समझते हो मेरी इस पीर को क्या वह सुखद अहसास बासन्ती सुमन वह कूल कालिंदी कदम तरु का मिलन वह कुछ अनकहे से अनछुये अहसास लेकर आज फिर होगा मिलन आभास लेकर मैं गयी थी तुम न आये रोक पाओगे भला क्या आंख से छलका जो मेरे…

  • कठिन परिश्रम | Kathin Parishram

    कठिन परिश्रम ( Kathin parishram )    जो बीत गया दौर , वो लौट कर वापस नही आएगा । वो दौर नहीं फिर आएगा, जो दौड़ कर वर्दी पाएगा ।। वो गया जमाना पीछे बहुत , जो देखेगा सिर्फ पछताएगा। कल नही रुका किसी से , आज को कैसे रोक पाएगा ।। अतीत को देख…

  • क्या करूं | Kya Karoon

    क्या करूं ( Kya karoon )   मैं अज्ञानी हूं , ज्ञान बांटता हूं क्या करूं, इंसान हूं इंसान बांटता हूं….   बोझभर किताबें पड़ी हैं घर मे कितनों को तो दीमक भी चाट गए हैं देखता हूं जाते आते लोगों को बुत खाने सोचता हूं सब पगला गए हैं करता नही पूजा पाठ, तब…

  • ईश वन्दना | Ish Vandana

    ईश वन्दना ( Ish Vandana )   कमल पुष्प अर्पित करना, शिव शम्भू तेरे साथ रहे। इस त्रिभुवन के अरिहंता का,सम्मान हृदय में बना रहे। आँखों के मध्य पुतलियों में, भगवान हमेशा बने रहे, हो दशों दिशा मे नाम सदा, जयकार हमेशा बना रहे।   विघ्नहरण गणपति की स्तुति, जो है तारणहार। सदा भवानी दाहिने…

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *