शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ

शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ

विष्णु की अनुयायी हूँ,
मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।टेक

वरों की माता हूँ,
भाग्य विधाता हूँ।
सुख की दाता हूँ,
मैं रज रक्षक सबकी,
भाग्य भव दाता हूँ ।
हर भवन में आई हूँ,
विष्णु की अनुयायी हूँ
मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।1।

दैत्य कुल में जन्मी,
हरि कीर्तन की धुनी,
त्रिभुवन बंदन में रमी,
पतितों की हूँ तारिणी।
सत्य सतीत्व को पहनी
लक्ष्मी की परछाई हूँ ।
विष्णु की अनुयायी हूँ
मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।2।

श्याम वर्ण सुकुमारी,
हरि की अत्यंत प्यारी।
पत्नी जलंधर दुराचारी,
दिव्य कवच धारण किया
देवता पुकारे श्याम हरि,
हरि संग विवाह रचाई हूँ।
विष्णु की अनुयायी हूँ
मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।3।

बिन मेरे भोग न खाए,
ना कोई नैवेद्य स्वीकारे।
प्रेम से भक्त को तारे,
राख अंकुरित हुई तुलसी,
घर-आँगन तुलसी हिलरे,
शालिग्राम तुलसी कहलाई हूँ।
विष्णु की अनुयायी हूँ
मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।4।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • आओ हम दिवाली मनाएं

    आओ हम दिवाली मनाएं आओ हम-सब साथ मनाएं दीवाली त्यौंहार,तमस की उमस दूर करें जलाएं दीप अपार।जगमग कर दे घर ऑंगन हो समृद्धि बौछार,सुखमय हो सबका जीवन महकें द्वार-द्वार।। इसदिन ही संपूर्ण हुआ श्री राम का वनवास,सीता-राम और लखन पधारे अपने निवास।झिलमिल करते दीप-जलाएं पर्व बना ख़ास,तब से चली आ रही परंपरा कार्तिक-मास।। इस अमावश…

  • मेरा और उसका गुमान

    मेरा और उसका गुमान   वो अपने को सरेख समझ,            मुझे पागल समझती रही, अब देख मेरी समझ,            उसके तजुर्बे बदल गए, अब मुझे ज्ञानी समझ ,         अपने को अज्ञानी समझ रही।   कुछ शब्द बोल माइक पर,        अपने को वक्ता समझती रही, अब  मंचों पर देख शब्दों का सिलसिला मेरा,…

  • हरितालिका तीज | Haritalika Teej Kavita

    हरितालिका तीज ( Haritaalika teej ) ( 2 ) पावन पर्व~ हरितालिका तीज छाया है हर्ष • कर श्रृंगार~ शिव पूजन को है गौरी तैयार • बिंदी चमके~ पायल छम-छम चूड़ी खनके • हाथ छूटे ना~ निर्जला निराहार रिश्ता टूटे ना • शुद्ध भावना~ अमर हो सुहाग यही कामना • निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान (…

  • ऐसा एक दिन आएगा

    ऐसा एक दिन आएगा गोकुल में जन्म लेंगे कान्हा कारागार पछताएगा ऐसा एक दिन आएगा इस देश की तरह पुण्य मय होगी राम होंगे हृदय में मन कान्हा हो जाएगा ऐसा एक दिन आएगा न्याय के लिए ना भगाना होगा गरीब अमीर सबको बराबर इलाज मिल जाएगा ऐसा एक दिन आएगा हां ऐसा एक दिन…

  • देश के नेता बोल रहे | Desh ke Neta

    देश के नेता बोल रहे ( Desh ke neta bol rahe )   कुर्सी की चाहत में देखो देश के नेता सब डोल रहे करते फिरते हैं मनमानी हाय हाय कमल दल बोल रहे, कहीं बिगड़ रही है इनकी बात कहीं संभल रही हैं” मन की बात” करना धरना कुछ भी नहीं हो चाहे पोल…

  • शिव | Shiva kavita

    शिव ( Shiva )   अंग भस्म रमाए बाबा, हे नंदी के असवार। गंग जटा समाए बाबा, हे जग के करतार।   भोलेनाथ डमरू वाले, शिव सब देवों के देव। खोलो पलकें ध्यान मग्न, भोले बाबा महादेव।   आया सावन उमड़ घुमड़, करते पूजा तेरी। बिल पत्र दुग्ध जल चढ़ाए, नाथ सुनो मेरी।   गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *