मां शारदे

शारदे मां का वंदन

शारदे मां का वंदन

ज्ञान की देवी मातु शारदे, मां मैं तुझको प्रणाम करूं,
निशदिन तुझे प्रणाम करूं,तेरे चरणों में मैं शीश धरुं।
जग का भाग्य बनाने वाली मां,मेरा भी जग नाम करो,
इतनी बुद्धि दे देना मां शारदे,आठों पहर तेर नाम धरूं।।

मां मेरी अभिलाष यही,जग में ज्ञान की ज्योति जगाऊं मैं,
तेरे आशीर्वाद से मां बस जग में अपना परचम लहराऊं मैं।
अभिमान का शारदे मां मर्दन करना मन में कभी न आए वो,
ऐसे मुझमें प्रीत बनाओ मां शारदे जग काम आ जाऊं मैं।।

तेरी लीला मातु शारदे बड़ी ही न्यारी जग तेरा बखान करें,
बुद्धि प्रदाता, अहंकार विनाशक जग तेरा ही गुणगान करें।
मातु शारदे ज्ञान दीजिए बुद्धिहीन हूं मैं ही इस सारे जग में,
बुद्धिहीन बुद्धिमान करें मां पल में बुद्धिमान बुद्धिहीन करें।।

तेरी महिमा बड़ी निराली किस-किस का मैं बखान करूं,
तू ही तो मेरी रक्षक है मेरी मां,तुझ पर ही अभिमान करूं।
नव विहान हो जीवन में,हर दिन खुशियों से भरा रहे मन,
इतनी बुद्धि देना मातु शारदे,ताकि मैं सबका सम्मान करूं।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सुख, समृद्धि, शान्ति की उड़ाएँ पतंगें | Poem in Hindi on Makar Sankranti

    सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें! ( Sukh,samridhi,shanti ki udaye patang! )   खुले आसमां में उड़ाएँ पतंगें, सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें। फसलें सजी हैं किसानों की देखो, चलो हवा से मिलके उड़ाएँ पतंगें। मकर संक्रांति का फिर आया उत्सव, असत्य पे सत्य की उड़ाएँ पतंगें। तस्वीर दिल की इंद्रधनुषी बनाएँ, अरमानों के नभ में उड़ाएँ पतंगें।…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

  • कार्तिक मास पूर्णिमा | Kartik Maas Purnima

    कार्तिक मास पूर्णिमा ( Kartik maas purnima )   कार्तिक माह की पूर्णिमा तू चांद बन कर आ, ख़ुशी की रोशनी दे हमें उजाला बनकर आ। स्नान व दान करने से मिलती है बहुत अनुभूति, इस पावन अवसर पर्व पर पूर्णिमा तेरी ही प्रतिति। होती पूजा इस मौके पर इस दिन भगवान विष्णु की, प्रलय…

  • तू मेरा आसमान

    तू मेरा आसमान मैं वो चाँद, जिसका तेरे बिन ना कोई आसमां,तेरी बाहों के बिना हर रात लगे बेजुबां।सितारे भी बुझने लगे मेरी तन्हाइयों से,तेरी हँसी के बिना अधूरी है ये दास्तां। बादल भी अब मुझसे सवाल करते हैं,क्यों गुमसुम से रहते है, किसे याद करते हैं?मैं कहूँ क्या उनसे, कौन समझेगा दर्द मेरा,तेरी बिना…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

  • बेरोजगार | Berozgar

    बेरोजगार ( Berozgar )   रोजगार नहीं मिला जिसे वह बेरोजगार होता है , लेकिन लोगो की नजर में वह बेकार होता है । सारा दोष लोग उसके कर्म का ही मानते हैं , पर कुछ दोष भाग्य और सरकार का भी होता है। प्रतिकूल मौसम में भी वह दर दर भटकता है, नोकरी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *