बदलने से

बदलने से | Badalne se

बदलने से

हमको परहेज़ है साहब कहाँ बदलने से।
कुछ न बदलेगा मगर बस यहाँ बदलने से।

बात कोई नहींं करता वहाँ बदलने की
हम बदल सकते हैं सचमुच जहाँ बदलने से।

न दिल, न जज़्बा, न लहजा, न नज़रिया, न नज़र
कुछ बदलता नहीं है चेहरा बदलने से।

सर झुकाने के तरीके के सिवा क्या बदला
दिल बदलता नहीं है देवता बदलने से।

वो उसे तोड़ता नहीं तो ख़ुदकुशी करता
दाग़ दिखने लगा था आइना बदलने से।

आपका लम्स था मरहम की तरह ज़ख़्मों पर
लम्स तेज़ाब हुआ फ़लसफ़ा बदलने से।

विनोद कश्यप,

चण्डीगढ़

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

    कृष्ण ( Krishna )    सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण, बाल रूप दिखाए कृष्ण। काल-कोठरी में लिए जनम, माखन, माटी खाए कृष्ण। ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को, नन्द की गाय चराए कृष्ण। राधा -मीरा दोनों ने चाहा, प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण। एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी, प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण। प्रेम…

  • आत्मबोध पराकाष्ठा | Atmabodh Parakashtha

    आत्मबोध पराकाष्ठा ( Atmabodh parakashtha )   आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में मनुज जीवन परम ध्येय, आत्म ज्ञान अनवरत प्रयास । स्पंदन अलौकिक आभा, साधन साध्य दिव्य उजास । आत्मसात नैतिक जीवन चर्या, अंतर्मन योग ध्यान परिक्रमा में । आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में ।। वाराणसी उमराह शोभित, विश्व विशालतम भव्य बिंदु । सात मंजिला…

  • हे मां सरस्वती | Hey Maa Saraswati

    हे मां सरस्वती ( Hey Maa Saraswati )   मां सरस्वती कहती स्वर से स्वर मिलता है, वाणी का सुर आज नहीं तो,कल मिलता है। मां सरस्वती कहती विचलित न होना सवाल से, काफी अड़चन आती है आगे उसका हल मिलता है। वाणी का सुर आज नहीं तो कल मिलता है। मां सरस्वती कहती दिल…

  • बिटिया घर की जान | Bitiya Ghar ki Jaan

    बिटिया घर की जान ( Bitiya ghar ki jaan )    सौ दीपक एक मुस्कान बिटिया तो घर की जान ! लाडली सबकी होती हैं दानी नानी की पहिचान ! बड़ी मम्मी बुलाते इनको जब बातों से खींचे ये कान ।। कुछ भी हो ,रखती हैं आखिर ये बेटियां परिवार का ध्यान! अपनी मधुर मुस्कान…

  • अंधी दौड़ | Kavita andhi daud

    अंधी दौड़ ( Andhi daud )   नशा और उन्माद यह सर्द रात कैसा दौर आज नशा और उन्माद संस्कृति का विनाश प्रश्न पूछने पर बड़े बेतुके जवाब चुप रह जाते आप बिगड़ रहा समाज अंधी दौड़ कैसी भागमभाग बेकाबू गाड़ियां बेखौफ सवार अंधकार चहु ओर नीरसता सन्नाटा मौत का तांडव कहीं कोई दिखाता  …

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *