उजाड़ो न दुनिया | Ujado na Duniya

उजाड़ो न दुनिया !

( Ujado na duniya ) 

 

पैग़म्बरों की जमीं,अम्न बोते चलो,
जंग को जहां से बचाते चलो।
बंट गई है दुनिया आज दो धड़ों में,
लगी आग को तुम बुझाते चलो।

फासला बढ़ा है लोगों के अंदर,
दिल की दूरियाँ को घटाते चलो।
नहीं थम रहे हैं आँसू जहां के,
उदासी जहां की मिटाते चलो।

मसअलों का हल, बैठ के निकालो,
मुकद्दर जहां का सजाते चलो।
भले हार जाओ इंसानियत के आगे,
आबरू तू जहां की बचाते चलो।

उजाड़ो न दुनिया मिसाइलों से कोई,
जमीं पे सितारे बिछाते चलो।
करेगी सलाम दुनिया एकदिन तुमको,
शिकस्तों का धुआँ हटाते चलो।

सजाओ न लाशों से किसी भी शहर को,
लोगों की साँसें बढ़ाते चलो।
मातम मनाए ये दुनिया कहाँ तक,
जंग होती नहीं हल, बताते चलो।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

नेता जी | Mulayam Singh Yadav

 

Similar Posts

  • दीवानगी | Deewangee

    दीवानगी ( Deewangee )   शराब तो नहीं पीता मैं पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि नशा उतरता ही नहीं बड़ी हसीन तो नहीं पर दीवानगी का आलम यह कि सर से पांव तक भरी मादकता से उतरती ही नहीं सोच से पूरी कायनात भी फीकी…

  • Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

    मैं तेरा हो जाऊं ( Main Tera Ho Jaoon )   तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ; तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।   हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को, तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।   तुझे हक़ से दुनिया वालों…

  • संभावना | Sambhavna

    संभावना ( Sambhavna )   उम्मीदों का चिराग हर वक्त जलाए रखिए जीवन मे संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती माना की चमकता है दिन का ही उजाला तो क्या चांदनी से भी रोशनी नही होती आज ही तो जीवन का आखिरी दिन नही क्या बुझते दीप मे भी भभक नही होती पता नही गहराई मे…

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

  • प्रेम का आध्यात्मिक महत्व | Prem ka Adhyatmik Mahatva par Kavita

    प्रेम का आध्यात्मिक महत्व ( Prem ka adhyatmik mahatva )    प्रेम कृष्ण की लीला है प्रेम राधा का प्यार प्रेम धुन तान बंसी की प्रेम है जग आधार प्रेम में बंधी ये दुनिया प्रेम गीता का सार प्रेम वश दौड़े आते सारे जग के करतार प्रेम दीवानी मीरा थी कृष्ण भक्ति में नाची कुदरत…

  • सेल्फी | Selfie

    सेल्फी ( Selfie )  सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग आत्ममुग्धता का पर्याय, खुशियों का महासागर । परम प्रथम श्री काज , सर्वत्र असीम आदर । आत्म प्रेम अभिव्यंजना , भर जीवन आनंद रंग । सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।। आधुनिक युग यह जतन, सम जप तप साधना । भगवान पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *