Call Aya

बात एक कॉल की | Baat ek Call ki

बात एक कॉल की

( Baat ek call ki ) 

 

14 अक्टूबर 14:14 पर कॉल आया,

उसी पर मैंने यह हास्य व्यंग बनाया ।

एक दिन दोपहर में आया मुझे फोन,

घंटी उसकी सुनकर हो गया मैं मौन।

देखा मोबाइल तो नॉर्मल कॉल आया था,

पूजनीय सतीश जी ने कॉल लगाया था।

कुछ पल के लिए हक्का-बक्का रह गया,

अचानक कॉल देखकर थोड़ा सहम गया।

मुझे लगा फिर से मुझसे कोई गलती हो गई,

जाने मेरी कौन सी बात किसको खल गई।

इसी उधेड़बुन में कुछ समय निकल गया,

फोन उठाने लगा तब तक कॉल कट गया।

अब तो मैं और ज़्यादा हो गया परेशान,

समझ में नहीं आया क्या करूं श्रीमान।

मैंने उन्हें फटाफट तुरंत कॉल लगाया,

सामने से मोबाइल एंगेज नज़र आया।

ज़ल्दी से व्हाट्सएप चैट शुरू की,

अपनी जिज्ञासा उन तक प्रकट की।

मैंने पूछा आपने मुझे कॉल लगाया था,

जब तक मैं उठा पाता फोन कट गया था।

जब उन्होंने कॉल का कारण बताया,

सुनकर पहले तो मेरा माथा चकराया।

उपस्थिति पटल पर दर्ज क्यों नहीं कराई,

इतने दिनों से कहाँ गायब थे सुमित भाई।

हाल पूछने के लिए फोन लगाया था,

आपकी कुशलता का ख़्याल आया था।

इतना पढ़ मेरे दिल को मिला चैन,

खुशी से झलक उठे मेरे दो नैन।

वाह रे ऑनलाइन तेरी भी महिमा बड़ी ग़ज़ब ढाती है,

नहीं दिखता कोई करीबी ऑनलाइन तो उसकी चिंता सताती है।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

मेरी प्यारी अना | Meri Pyari Ana

Similar Posts

  • सत्य अहिंसा

    सत्य अहिंसा   सत्य है तो सत्य का प्रयोग होना चाहिए। अहिंसा वही है कोई नहीं रोना चाहिए।।   उदर पूर्ति भी रहे रक्षा भी स्वाभिमान की, ब्योम तक लहराये ध्वज जवान जय किसान की, प्रेम भावना भरा संसार होना चाहिए।‌। सत्य०   नित नये अपराध से मानवता परेशान हैं, अहिंसा की लगता है खतरे…

  • सूरज है आदर्श हमारा | Suraj par kavita

    सूरज है आदर्श हमारा ( Suraj hai adarsh hamara : Poem on sun in Hindi )   सूरज है आदर्श हमारा, हर घर में उजाला भर देता। रोशन करता है कण-कण को, तम की छाया हर लेता।।   सूरज की उजली भोर उजाला, भू पर जब फैलाती है। पंछी करते शोर चमन की, कली कली…

  • भारत महान | Kavita Bharat Mahan

    भारत महान ! ( Bharat Mahan )    तुम नफरतों से कितना नुकसान कर गए, हिन्दुस्तान थे क्यों पाकिस्तान बन गए। मोहब्बत की मिट्टी का नाम है हिन्दुस्तान, मगर दिये तुम्हारे घाव निशान बन गए। दौलत की हो बारिश ऐसा खुदा करे, लेकिन तू जख्मों की खान बन गए। तरक्की पसंद मुल्क है भारत महान,…

  • धनतेरस | Dhanteras par kavita

    धनतेरस ( Dhanteras ) धन की देवी लक्ष्मी, सुख समृद्धि भंडार। यश कीर्ति वैभव दे, महालक्ष्मी ध्याइये। नागर पान ले करें, धूप दीप से पूजन। दीप जला आरती हो, रमा गुण गाइए। रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ, सब सद्गुण की दाता। खुशियां बरसे घर, दीपक जलाइए। रोली मोली अक्षत ले, पूजन थाल सजाएं। मन वचन कर्म…

  • सूर्य पर हनुमंती उड़ान | Aditya-L1 Mission

    सूर्य पर हनुमंती उड़ान ( Surya par hanumanti udaan )    इसरो के आदित्य एल 1 ( Aditya-L1 ) मिशन की श्री गणेश बेला पर अनंत हार्दिक शुभकामनाएं आज इसरो भर रहा, सूर्य पर हनुमंती उड़ान चंद्रयान तीन सफलता, अनंत खुशियां चारों ओर । अब लक्ष्य विशाल सौर पिंड, इसरो अदम्य साहस सराबोर । दिनकर गहन…

  • वसंत आया है | Basant Aaya hai

    वसंत आया है ( Basant aaya hai ) सुना है, एकबार फिर से बसंत आया है, एक बार फिर से बसन्ती बहार लाया, खेतों में फिर से पीली सरसों महक। उठी है, बगियां में नए फूलों का आगमन हुआ है, एक बार फिर से फसलें लहलहा उठी है, फिर से पेड़ों पर नए पत्तों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *