गांधी जयंती | शास्त्री जयंती

गांधी जयंती/शास्त्री जयंती

( Gandhi Jayanti | Shastri Jayanti )

 

द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद

दो अक्टूबर अद्भुत अनुपम,
द्वि महापुरुष अवतरण दिवस ।
प्रथम अहिंसा परम पुजारी,
द्वितीय सादगी उपमा पियस ।
कोटि कोटि अनंत नमन ,
आत्मसात दोऊ उपदेश प्रसाद ।
द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

सत्य वंदन अभिनंदन,
बापू प्रदत्त शांति मंत्र ।
ईमानदारी मय आचार विचार,
शास्त्री जी सोच शासन तंत्र ।
विराट व्यक्तित्व कृतित्व ,
जीवन आदर्श नित निर्विवाद ।
द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

सत्याग्रह सह राष्ट्रपिता,
सदैव प्रगाढ़ अंतर्संबंध ।
जनप्रिय लाल बहादुर,
हर कर्तव्य उच्च आदर्श बंध ।
स्वतंत्रता आंदोलन कड़ा संघर्ष,
सविनय नैतिक सूत्र प्रतिपाद ।
द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

भारत छोड़ो ,करो या मरो,
गांधी जी उद्घोष आतर्भाव ।
जय जवान जय किसान ,
शास्त्री जी उर स्नेह स्त्राव।
हिंद छवि नित सुशोभित,
उपर्युक्त जीवन अंतर्नाद ।
द्वि विभूति एक्य जयंती, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

श्रद्धा से श्राद्ध तक | Shraddha se Shraddha tak

Similar Posts

  • पत्नी गई मायके | Patni gai mayke

    पत्नी गई मायके ( Patni gai mayke )   पत्नी गई मायके ,बेटवा बिटिया लईके छोड़ के पति को, ताला कूंजी दईके ।।   दस दिन पहले से, कर रही थी तैयारी लड़िकन के कपड़ा चाहे, हमें चाहे सारी।।   रुपया चाहे हमके, खर्चा बा अबकी भारी टूटा बा पायल कुछ और करब खरीदारी।।  …

  • पानी थोड़ा कम है | Poem Pani Thoda Kam hai

    पानी थोड़ा कम है ( Pani thoda kam hai )     उम्मीदों  के  भरे  कलश  में, पानी  थोड़ा  कम  है।   भरते  भरते  जीवन  बीता,  फिर भी थोड़ा कम है।   पाने  की  चाहत  में  तुमको,  बीता  ये  जीवन  है।   फिर भी तृष्णा कम ना हुई, लगता है थोडा कम है।   कवि : …

  • पैरों की पायल | Kavita Pairon ki Payal

    पैरों की पायल ( Pairon ki Payal ) तेरे पैरों की पायल मुझे, दिन रात सताती है ! घुँघरू की लगा ठुमका, फिर मुझे बुलाती है !! सुनने पर बढ़ती बेचैनी, बिन सुने चैन नहीं आती ! प्रतिपल बढ़ती बेचैनी, चैन नहीं दे पाती !! रातों की निंद मेरी, लेकर उड़ जाती है ! चाहत…

  • अनुत्तरित प्रश्न | Kavita

    अनुत्तरित प्रश्न ( Anuttarit Prashna )   रास्ते से गुजरते हुए एक प्राकृतिक आॅक्सीजन टैंकर ने देख मुझे रोका हाल मुझसे मेरा पूछा। दोस्त क्या हाल है? कुछ देख रहे हो? समझ रहे हो इन दो टके के कृत्रिम आक्सीजन सिलिंडरों की कीमत जरा सा कोरोना प्रेशर क्या पड़ा अपनी औकात दिखा रहे हैं? बनाने…

  • जय छठी माँ

    जय छठी माँ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में, आता पर्व महान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. चार दिवस का पर्व अनोखा, युगों से चलती आई,सीता मैया, कर्ण और पांडव, साथ में कुंती माई. भक्ति भाव उमड़ पड़ता है, करते सब गुणगान,सब हैं करते तेरा ध्यान, मैया तूँ है दयानिधान. प्यारी बहना…

  • यें फाल्गुनी महीना | Fagun Mahina par Kavita

    यें फाल्गुनी महीना ( Ye falguni mahina )    यें फाल्गुनी महीना होता है प्रकृति के लिए सौगात, जो प्रकृति के नज़रिये से महत्वपूर्ण धार्मिक मास। जिसके पश्चात होता है हिन्दू नए साल का आगाज़, हिन्दू पंचांग में साल का यही होता आख़िरी मास।। इसी महिनें में आतें है दो लोकप्रिय बड़े ही त्योंहार, जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *