आचार्य श्री महाश्रमण

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी का 51 वां दीक्षा दिवस

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी का 51 वां दीक्षा दिवस

 

परम पूज्य , अनन्त आस्था के आलय , महान गणनायक , संत शिरोमणी , अप्रमत महासाधक ,अहर्निष करुणा की श्रोतस्वीनी बहाने वाले ,सदगुण रत्नाकर , विधा विशारद , अर्हत वांगमय के उदगाता , अर्हता के आलोक पुँज , श्रम का सागर बहाने वाले , करुणा कुबेर , हमारे भीतर संवेग व निर्वेग पैदा करने वाले, पवित्रता के महासाधक , युगे महापुरुष , वितराग तुल्य , भगवान महावीर के पथ गामी , जीवन नैया के कर्णधार ,तीर्थंकर के प्रतिनिधि , युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के 51 वां दीक्षा दिवस (युवा दिवस) पर भावों से मेरा शत – शत वन्दन व इस अवसर पर मेरे मन के उदगार श्री चरणो में –

संकल्प शक्ति से आत्म शांति को जगायें ।
जीवन को नेक बनाने का सब संकल्प जगायें ।
आत्मा का ‘प्रदीप ‘ हम सब पायें ।
जीवन सफल बनाये ।
गुरुदेव की अमृत देशना से जीवन घट भरना है ।
मानवता की पुनः प्रतिष्ठा जन – जन में करना हैं ।
एक – एक शुभ नियम बदलता , वह जीवन की रेख ।
जीवन सफल बनाये ।
कल को किसने देखा है किसका न भरोसा है ।
धर्म ध्यान कर आत्मा को उज्जवल अभी करना हैं ।
आउखे की घड़ियाँ कब कहाँ कैसे प्राण हरण कर ले ।
जीवन सफल बनाये ।
आया है जो यहाँ जन्म लेकर वह निश्चित ही जायेगा ।
मोह – माया में फंसकर ऊमर सारी न खोना है ।
धर्म – ध्यान से आत्मा का घट भरकर जाना हैं ।
जीवन सफल बनाये ।
मनुष्य भव पाकर इस जीवन को सफल बनाना हैं ।
यह नाव पड़ी इस भँवर में उसे सही पार लगाना हैं ।
धर्म का सदा सहारा हैं उसे सदा दिल में धरना हैं ।
जीवन सफल बनाये ।
साधु – साध्वी कहते सबको मंजिल की और कदम बढ़ाना हैं ।
तन – धन सारा नश्वर सबको यहाँ छोड़ के जाना हैं ।
आत्मा के कर्मों के मैल को धों उजला करना हैं ।
जीवन सफल बनाये ।

प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़)

यह भी पढ़ें :-

आचार्य श्री महाश्रमण जी | Acharya Shri Mahashraman Ji

Similar Posts

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

  • पहली महिला शिक्षिका | Savitribai Phule par kavita

    पहली महिला शिक्षिका ( Pahli mahila shikshika )   भारत-भूमि पर किया जिसने ऐसा काम, माता सावित्री बाई फुले आपको प्रणाम। नारी सशक्तिकरण की तुम बनी मिशाल, गुरूओं में पूजा जाएंगा आपका ये नाम।। देश की पहली महिला शिक्षिका है आप, लड़कियां भी पढ़ें ऐसे आपके थें ख़्वाब। रुढ़िवादी सोच के कारण यातनाएं ‌झेली, आपकी…

  • टीआरपी का खेल!

    टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य ) ***** टीआरपी के खेल में अबकी धरे गए हैं भैया, देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया? चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से- बांट रहे थे इंसाफ! हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक। कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं, बनाओ स्वामी कहानी कोई और…

  • खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान | Khaki par kavita

    खाकी मेरी जान‌ इससे ही पहचान  ( Khaki meri jaan‌ isse hi pehchan )      खाकी है मेरी जान और इससे ही मेरी पहचान, आन-बान एवं मेरी शान इसी से है मेरा ईमान। पहनकर निकलता हूॅं घर से इसमें है मेरी शान, जिसका करते है सभी आदर सत्कार-सम्मान।।   चाहें भयंकर ऑंधी आऐ या…

  • डा. तरुण राय ‘कागा’ जी

    डा. तरुण राय ‘कागा’ जी रेतीले धोरों की माटी का सच्चा सपूत,कला-साहित्य का जो रखे अद्भुत रूप।चौहटन की धरती से उठाया परचम,डा. तरुण राय ‘कागा’, नाम हुआ अमरतम। कभी कविताओं में बहाए भावनाओं के रंग,कभी विधायक बन सजाए जनता के संग।साहित्य से राजनीति तक सफर किया विशाल,हर क्षेत्र में दिखी आपकी अद्वितीय मिसाल। कलम से…

  • श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

    श्री गुरु चरण ( Shri Guru Charan )    श्री गुरु चरण कमल नित वंदन मुदित मना मानस मुनियों सा, ध्यान चिंतन उत्तम ज्ञान । नीतिमान निष्कपट सुनिष्ठ, सतत निरत नैतिक आह्वान । प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व, चरित सुरभित सदृश चंदन । श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।। शमन दमन अंधविश्वास आडंबर, शुभ सुख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *