Stree Kavita

स्त्री | Stree Kavita

स्त्री

( Stree kavita )

 

स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो,
हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो।
तुम भी उस तरुवर की शाखा हो,
जिस डाल कि मैं।
तुम भी अपने कार्य में
निपुण,
मैं भी अपने कार्य में संपूर्ण।
स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो,
हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो।
बाबुल का छोड़ अंगना बांधी प्रीत संग सजना।
दोनों ही इस पथ पर चले फिर कहां रही असमानता।
क्यों अज्ञानता के पथ पर चलकर अपना सर्वनाश करती हो,

स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो,

हैरानी होती है कि तुम तुच्छ विचारों में वास करती हो।
दोनों ने प्रसव काल की सही है पीड़ा,

फिर क्यों खेलती हो उपहास की क्रीड़ा?।

फिर क्यों असमर्थ एक दूजे की खुशियों में खुश होना,
फिर क्यों अहम के भवन में बैठ कर रचती हो षड्यंत्र की रचना।
प्रतिपल दुविधा में रहकर क्यों तोड़ती हो सपना,
क्या ईर्ष्या द्वेष के गहनों से अच्छा लगता है तुम्हें सजना।
अफसोस
स्त्री होकर स्त्री पर उपहास करती हो,
हैरानी होती है तुम कि तुच्छ विचारों में वास करती हो।

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) उत्तराखंड

यह भी पढ़ें :-

महालया | Mahalaya Essay in Hindi

Similar Posts

  • खता | Khata

    खता ( Khata )    वफादारी भी जरूरी है हर किसी के साथ किंतु,हो उसी के साथ ,जो करे कद्र उसकी देख लिया है ,करके भी उनकी इज्जत हमने सिवा बदनामी के ,कुछ न मिला उनसे हमे रिश्ता है उनका ,सिर्फ उनके मतलब भर से उनकी फितरत ही नही, सगा होने की कभी न समझे…

  • Hindi kavita | Hindi Diwas Poem -और हिन्दी

    और हिन्दी ( Aur Hindi )     संस्कृत प्राकृत से पाली स्वरूप धरि, अब देवनागरी कहावति है हिंदी। छत्तीस रागिनियों के बारह सुर गाइ गाइ, चारि मिश्रित वर्ण सुहावति है हिन्दी।।   आगम -निगम के गूढ़ तत्व कहि कहि, ब्रह्म  से जीव को मिलावति है हिंदी। भारत महान की आन बान शान बनि, नभ…

  • Hindi Kavita -भारत का गौरव

    भारत का गौरव ( Bharat Ka Gaurav )     राम तेरे आर्याव्रत अब, शस्त्र नही ना शास्त्र दिखे। धर्म सनातन विघटित होकर,मात्र अंहिसा जाप करे।   शस्त्रों की पूजा करते पर, शस्त्र उठाना भूल गए, रणचंडी का वैभव भूले, खड्ग खप्पर सब भूल गए।   परशुराम का परशु अब तो, यदा कदा ही दिखता…

  • सुभाष चन्द्र बोस | Hindi Poem on Subhas Chandra Bose

    सुभाष चन्द्र बोस ( Subhas Chandra Bose )    अपने प्यारे नेता जी,थे सबके प्यारे नेता जी! आजादी के नायक थे, बोस अपने नेता जी !! जन-मन के सच्चे नायक, देशभक्त नेता जी, भगवत गीता से थे प्रेरित, सर्व-प्रिय नेता जी ! चकमा देकर जेल से निकले ऐसे थे नेता जी, अंग्रेजो के बाप निकले…

  • देखिये जो जड़ों से | Poem dekhiye jo jadon se

    देखिये जो जड़ों से ( Dekhiye jo jadon se )   पेड़ बस वो ही सारे, सूखे हैं। देखिये जो जड़ों से, रुखे हैं।।   कितना मायूस हो के लौटे हैं, जो परिंदे शहर से, छूटे हैं।।   उनको मालूम है हवा का असर, जिनके पर रास्तों में, टूटे हैं।।   मत लगा मुझ पर…

  • प्रतिद्वंदी संसार | Pratidwandi Sansaar

    प्रतिद्वंदी संसार ( Pratidwandi Sansaar )   दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार स्वप्निल आभा यथार्थ स्पंदन, अंतरतम वसित अनूप छवि। नेह वश चाल ढाल, हाव भाव श्रृंगार नवि । पर हर कदम व्यंग्य जुल्म सितम सह, चाह आकांक्षा सीमा अपार । दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार ।। निहार दैहिक सौष्ठव, मचल रहीं वासनाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *