Hindi poem on khaki

खाकी | Hindi poem on khaki

 खाकी 

( Khaki ) 

 

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा घर-घर पर लहराएंगे,

आन बान शान यही है इस के लिए मिट जाएंगे।

सादा जीवन एवं उच्च-विचार खाकी अपनाएंगे,

जीवन चाहें चार दिन का ऐसी पहचान बनाएंगे।।

 

गांव-शहर, समाज का नाम ऊंचा कर दिखाएंगे,

आफिसर्स भले हम नही पर बच्चों को बनाएंगे।

आये है इसी दुनियां में तो कुछ करके दिखाएंगे,

पीढ़ी नयी ये याद करे निशान ऐसे छोड़ जाएंगे‌।।

 

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण चाहें जंगल या पहाड़,

चलतें रहते हम चढ़ जाते पर्वत हो या पेड़ ताड़।

हाथी घोड़े बन्दर भालू चाहें चीते शेर की दहाड़,

डरते नही किससे हम कूद जाते कांटों की बाड़।।

 

शोलो पे चलने की आदत खाकी वाला डालता,

शत्रु को वो न छोड़ता घर-में घुसकर उत्तर देता।

अद्भुत अदम्य साहस की ये खाकी है परिभाषा,

जो पहनता है इसको वहीं शक्तिमान बन जाता।।

 

जय हिंद जय हिंदी जय हिंदुस्तान नारा लगाता,

आंधी तुफ़ान से ना घबराता ना वो लड़खड़ाता।

सदा मानवहित में कार्य करके जयहिंद बोलता,

आपदा विपदा एक्सीडेंट में प्रथम यह पहुंचता।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी

    भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी आदर्शों पर अटल हिमालय, सी जिनकी इच्छा शक्ति,कर्त्तव्य पथ पर अडिग, अकम्प आदर्श देश भक्ति,अटल विचारों के स्वामी, सत्य पथिक विहारी थे,ऐसे अटल बिहारी करते नाम की सार्थक अभिव्यक्ति! नवयौवन में गृहत्याग समर्पित, देश को जीवन कर डाला,मानवता की सेवा करने, निस्वार्थ राजधर्म पाला,स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़, जन चेतना…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

  • एकता का प्रतीक

    एकता का प्रतीक एकता का प्रतीक मकर संक्रान्तिजिन्हें जानकर दूर होगी भ्रांतिसभी जाति ,संप्रदाय, पंथ वालोंमिलकर रहो बनी रहेगी शांति । तिल है कालाचावल है उजलाशक्कर है गेरूआमूंग है हरासभी है एक रस में घुला । चावल , दाल मसाले मिलकरसबने एक खिचड़ी बनाईयह पर्व मानव को सौंपकरऋषि, मनि एक बात सिखाई । भले हमारा…

  • हिन्दी तो है, बन्दूक की गोली

    हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली करती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूँगासुभाष ने देश में, खड़ी कर ली टोलीकरती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। अंग्रेजो तुम भारत छोड़ोगांधी ने ललकार है जब मारीकरती प्रहार मार कर बोली,हिन्दी तो है,बन्दूक की गोली। जय जवान,जय…

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

  • सुदामा | Kavita

    सुदामा ( Sudama )   त्रिभुवनपति के दृगन में जल छा गया है। क्या कहा ! मेरा सुदामा आ गया है।। अवन्तिका उज्जयिनी शिप्रा महाकालेश्वर की माया, काशी वासी गुरु संदीपन ने यहां गुरुकुल बनाया। मथुरा से श्रीकृष्ण दाऊ प्रभास से सुदामा आये, गुरु संदीपन विद्यावारिधि को सकल विद्या पढ़ाये।। शास्त्र पारंगत विशारद पवित्रात्मा आ…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *