Sukoon

सुकून | Sukoon

सुकून

( Sukoon ) 

 

यादें भी काफूर हुईं,उम्मीदें भी जाती रहीं
खाक के सिवा,धरती भी अपनी रही नही

चाहा था जिसे,वो भी दिल से पराई हुई
हो क्या बात दिल की ,तिश्नगी अब रही नही

बदलते चमन की खुशबू मे,रंगत नही होती
सुना है यार की,वो मंजिल भी पूरी हुई नही

तलाशे सुकु कब मिला है किसे जहां मे
गर दौलते करीब से ,मुराद पूरी हुई नही

नाज़ से रहे हम,अंगुली न उठाई किसी गैर ने
वफा जो पा न सके,तो बेवफाई भी हुई नही

जमीं से अलहदा,ख्वाब मे सितारे लिए
रही न एक की,किसी और की भी हुई नही

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

क्या करूं | Kya Karoon

Similar Posts

  • घूंघट

    घूंघट सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा। घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।। मीन जल के बीच करत कलोल जो है, नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं, कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ० सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है, कितने झंझावात आये न हिली है, घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।।…

  • यादों के पन्ने | Yaadon ke Panne

    यादों के पन्ने ( Yaadon ke Panne )    पुरानी यादों को खोल कर देखा तो याद बहुत आई उन बिताये हुये लम्हों की याद बहुत आई सकूल की वह प्यारी सी मस्ती, लड़ना झगड़ना फिर खेलना कुस्ती स्वागतम पर बैठकर बातें करना बातों बातों मे ही हंसने रोने की याद बहुत आई बीते दिनों…

  • लाल-लाल आंखें तेरी | Aankh par Kavita

    लाल-लाल आंखें तेरी ( Lal-lal aankhen teri )    लाल-लाल आंखें तेरी काले काले बाल। गोरे गोरे गाल गुलाबी मोरनी सी चाल। खुशी की फुलझड़ी जिद पे चाहे अड़ी। रोक-टोक घड़ी-घड़ी आफत गले पड़ी। मौसम की बहार है रंगों की फुहार है। दिल के जुड़े तार मेरा पहला प्यार है। उमंग जगाती मन में सागर…

  • अलविदा साल 2023 | Alvida Saal 2023

    अलविदा साल 2023 ( Alvida saal 2023 )   शनै शनै यूं गुजर गया, बीत गया पुराना साल । खट्टे मीठे अनुभवों से, कर गया हमको निहाल। काश थोड़ा रुक जाते, वर्ष बिछड़ कर दूर न जाते। बीती यादों के पन्नों में, थोड़ा बैठकर हम बतियाते। क्या खोया क्या पाया, फूल खिले चमन हरसाया। शहनाइयां…

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • ब्याह | Byah

    ब्याह ( Byah )    तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी, दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी। मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे, वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे, तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा, अपनी लाडो की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *