सुन खरी-खरी | Sun Khari-Khari

सुन खरी-खरी!

( Sun khari-khari ) 

 

खामियाँ निकालने में साँसें तेरी नप जाएँगी,
रख होश-ओ-हवास काबू में,साँसें उखड़ जाएँगी।
न वक़्त है तेरे काबू में और न ही दिल है काबू में,
किसी प्रतिशोध में खूबसूरत दुनिया उजड़ जाएगी।

न तेरी मुट्ठी में जमीं है,न आसमां,न चाँद-सितारे,
एकदिन तेरे जिस्म से ये रुह भी निकल जाएगी।
कागजी-कश्ती जैसे जिस्म पे ये ग़ुमान कैसा?
पड़ते ही वो चंद बूँद मौत की ये गल जाएगी।

टूट जाती हैं दिल की रगें,पाप का बोझ उठाने से,
ये बहारों की तेरी शाम आखिर ढल जाएगी।
अगली सुबह देखने को मिलेगी, ये तय नहीं,
तेरी शान-ओ-शौकत सदा के लिए मिट जाएगी।

तख़्तो -ताजों का हिसाब तूने कर लिया होगा,
तब तो सादगी भरी बात दिल में उतर जाएगी।
परछाईं भी छोड़ देती है साथ, सुन खरी -खरी,
दिनभर बित्ते से नापी संपत्ति यही रह जाएगी।

तेरा घमंड,तेरा लालच,नचा रहे हैं बंदर-सा तुम्हें,
परवरदिगार से मिलने की वो चाह रह जाएगी।
कभी मत छिड़क किसी के जख्मों पे नमक तू,
दुआवों की गोंदभराई की रस्म तेरी रह जाएगी।

तू अपने रंज घड़ी को भी गुजार दे खुशी -खुशी,
खींच पत्थर की लकीर जिन्दगी संवर जाएगी।
बन बे-ऐब का आदमी,सजा दे इल्म से जहां को,
नहीं, तो आसमां वाली जमीं तेरी छूट जाएगी।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

पर्यटन | Paryatan

Similar Posts

  • ध्यान आपका ही धरता हूं | Kavita Dhyan Aapka hi Dharta Hoon

    ध्यान आपका ही धरता हूं ( Dhyan aapka hi dharta hoon )    मैं हर जगह बस छवि आपकी, नैनों में देखा करता हूं। तारणहारा तुम हो भगवान, ध्यान आपका ही धरता हूं।। अज्ञानी हूं अनजाना हूं, दोष भरें हैं घट में मेरे। गुरुवर तुम बिन कौन सहायक, नाम रटूं मैं सांझ सवेरे। उलझा विषियन…

  • कोई हमको राह बता दे | Koi Humko Rah Bata De

    कोई हमको राह बता दे ( Koi Humko Rah Bata De )   कोई हमको राह बता दे, मिल जाए सुख चैन जहां। खुशियों के पल हमें ढूंढने, जाए तो हम जाएं कहां। बोलो नदिया पर्वत बोलो, नील गगन के सब तारे। अपनापन अनमोल खो रहा, रिश्ते टूट रहे सारे। प्यार भरे दो बोल मीठे,…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • |

    Hindi Kavita By Binod Begana -कैसे-कैसे लोग

    कैसे-कैसे लोग ( Kaise-Kaise Log )     अक्ल के कितने अंधे लोग। करते क्या-क्या धंधे लोग।   मासूमों के खून से खेले, काम भी करते गंदे लोग।   रौब जमा के अबलाओं पर, बनते हैं मुस्तंडे लोग।   तन सुंदर कपड़ों से ढकते, मन से लेकिन नंगे लोग।   अपनाते दौलत की खातिर, बुरे-बुरे …

  • फागुन का रंग | Poem Fagun ka Rang

    “फागुन का रंग” ( Fagun ka Rang )    वर्षा बीती शरद गया, आई बसंत बहार। रंगीला मौसम हुआ ,फागुन का त्योहार।। बूढ़ जवान हरे हुए ,बाल हृदय उमंग । तन मन सब मदमस्त हुआ, चढ़ा फाग का रंग।। मस्तानों की टोली सजी, करे खूब हुड़दंग। नाचे गाए मस्ती में, खूब चढ़ी है भंग।। हाथ…

  • पेड़

    पेड़ ?   पत्र पुष्प फलादि माया कौन देता। पेड़ न होते तो छाया कौन देता।।   बगीचों को काट रेगिस्तान न कर, प्राण वायु जो खपाया कौन देता।।   पेड़ों में भी जान है जहान भी है, चूल्हे में लकड़ी लगाया कौन देता।   “दसपुत्र समद्रुमः”शेष बतलाते हो, औषधी जीवन बचाया कौन देता।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *