सूरज है आदर्श हमारा

सूरज है आदर्श हमारा | Suraj par kavita

सूरज है आदर्श हमारा

( Suraj hai adarsh hamara : Poem on sun in Hindi )

 

सूरज है आदर्श हमारा,
हर घर में उजाला भर देता।
रोशन करता है कण-कण को,
तम की छाया हर लेता।।

 

सूरज की उजली भोर उजाला,
भू पर जब फैलाती है।
पंछी करते शोर चमन की,
कली कली खिल जाती है।

धरती का श्रृंगार देख,
रवि मन हर्षित कर लेता।
रोशन करता हर कण-कण को,
तमकी छाया हर लेता ।।

बाग बगीचे उपवन सारे,
लता हिलोरे खाने लगी।
रंग बिरंगे सुमन खिले हैं,
कोयल मधुरा गाने लगी ।

मलया सुगंध बिखराने लगी,
भ्रमर भी कुछ कह देता।
रोशन करता हर कण-कण को,
तमकी छाया हर लेता।।

सूरज की आभा कह जाती है,
भूमंडल प्रकाशित हो।
प्रेम भरा हो हर दिल में और,
हर मानव अनुशासित हो।

दीन दुखी को गले लगाएं,
अंक में हर गम भर लेता।
रोशन करता हर कण-कण को,
तम की छाया हर लेता।।

लक्ष्य हमारा एक रहे और,
मंजिल तक बढ़ते जाएं।
पर सेवा के कर्म करे नित,
तम के बादल घटते जाएं ।

बद कर्मों से हटते जाएं,
जांगिड़ भी अच्छा कह देता।
रोशन करता हर कण-कण को,
तम की छाया हर लेता ।।

 

?

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/sundar-sochen-sundar-bane-prernadayak-kavita/

Similar Posts

  • सोचो नया कुछ करने की

    सोचो नया कुछ करने की ******* वर्ष नया है तुम भी सोचो नया नया कुछ करने की। करो सामना चुनौतियों की, समय यही है लड़ने की; मुसीबतों से नहीं डरने की। कलम उठाओ, रफ़्तार बढ़ाओ; झटके में एक सीढ़ियां चढ़ जाओ। पहुंच मंजिल पर थोड़ा सुस्ता लेना रास्ते में थक बैठने की- न किसी से…

  • रामनवमी | Kavita

    रामनवमी ( Ram Navami )   ( 2 ) हाथी घोड़े ऊंट सज रहे रामनाम की जय जयकार रामनवमी पर्व सनातन खुशियों भरा आया त्योहार केशरिया ध्वज लहराये गूंज रहा है नारा श्रीराम हर हर महादेव स्वर गूंजे रामनाम बस राम ही राम झूम रहे हैं राम राम में राम सिवा नहीं कोई काम नगर…

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • शेखर की कविताएं | Shekhar Hindi Poetry

    पृथ्वी आज रोती पृथ्वी आज रोती करती हमसे विनती मत कर मेरा दोहन मैं हूं तेरा संजीवन पेड़-पौधे हैं मेरे वास मत कर इसका उपहास हिमनद हैं मेरी संरचना कर तू इसकी  अर्चना मत कर तू अबीर लगा एक पेड़ जरूर देर सबेर,देर सबेर टेर पर टेर,टेर पर टेर धरा का मैं नीला सागर धरा…

  • माँ तु | Maa too

    माँ तु ( Maa too )    माँ तु मुझसे कभी दूर न जाना, डाट लगा लेना मगर मुझसे खामोश ना होना, अपनी जिंदगी तेरे नाम कर देंगे, तेरी खुशी के लीये पूरी दुनिया छोड़ देंगे, बस तू कभी हमसे नाराज न होना , हमेशा हर वक्त हमारे साथ ही रहना ऐ ख़ुदा गुजारिश है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *