इच्छा

इच्छा | Ichcha par kavita

इच्छा

( Ichcha ) 

छोटी बड़ी पवित्र दूषित
अधूरी पूरी मृत जीवित
दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक
व नाना प्रकार की होती है,
सबको होती है।
किसी की कम या ज्यादा होती है,
किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है।
यह कहां से आती है?
जीवन से आती है,
जीवनोपरांत समाप्त हो जाती है।
मरणोपरांत किसी की कोई इच्छा नहीं होती!
होगी भी तो बता नहीं पाएगी?
मृत देह!
मानव मात्र में पायी जाने वाली यह इच्छा!
कभी ऊंचाइयों की सैर कराती है,
कभी रूलाती/सताती है;
तो कभी अपनों/सपनों से भी मिलाती है।
मानव में एक होड़ सी लगी है-
इच्छापूर्ति की।
जिसकी जितनी छोटी होती,
पूरी होने की संभावना ज्यादा होती है;
अपने रहन सहन परिवेश शिक्षा सामाजिक आर्थिक स्थितियों-
रीति-रिवाजों के आधार पर पनपती और मृत होती है।
जिसे पूरी करने की ललक लिए इंसान जीता मरता है,
कुछ ना कुछ करता है।
कुछ का कुछ करता है,
फिर एक दिन चुपके से-
कुछ पूरी कुछ अधूरी इच्छाओं के साथ-
इस जगत को छोड़ स्वर्गवासी हो जाता है।
इसी के साथ उसकी इच्छाओं का भी अंत हो जाता है?
जिसकी चर्चा कर लोग खूब आनंद उठाते हैं,
ठहाके लगा लगा बतियाते हैं।
मन ही मन अपनी इच्छा दबाते औरों से शरमाते हैं,
दबे पांव घर आते हैं ;
खा पीकर
अपनी इच्छा मन में लिए खाट पर सो जाते हैं।

 

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

मोबाइल फोन | Hindi Poem on Mobile

Similar Posts

  • अधूरापन | Kavita Adhurapan

    अधूरापन ( Adhurapan )   कर लो कितनी है पूजा अर्चना नहा लो भले गंगाजल से सोच मगर मैली ही रही रहोगे दूर ही तुम कल के फल से से परिधान की चमक से व्यवहार में चमक आती नहीं कलुषित विचारों के साथ कभी बात सही समझ आती नहीं पढ़ना लिखना सब व्यर्थ है भर…

  • जयमाला की रस्म | Jayamala ki rasm kavita

    जयमाला की रस्म ( Jayamala ki rasm kavita )   सुबह से ही सजने लगा जयमाल का मंच, यह विवाह की रस्म है या धन का प्रपंच। शाम तक सज धज के मंच तैयार हुआ, निर्जीव फूलों से सजीवता का कार्य हुआ।   अब लगने लगा है स्वर्ग का यह सिंहासन, इससे सुंदर नहीं बैठने…

  • हाय री सरकार | Hi Ri Sarkar

    हाय री सरकार ( Hi Ri Sarkar )    सड़क पर  निकल पड़ी है  नौजवानों की एक भीड़ बेतहासा बन्द मुठ्ठी, इन्कलाब जिन्दाबाद  के नारों के साथ.  सामने खड़ी है एक फौज मुकम्मल चौराहे पर  हाथ में लिए लाठी – डन्डे, आँसू गोले और  गोलियों से भरी बन्दूकें  चलाने के लिए मुरझाये चेहरे वाले  नौजवानों…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • बांहों में | Poem on bahon mein

    बांहों में ( Bahon mein )   धरा गगन से कह रही लो आ गया मधुमास प्रियतम ले लो बाहों में मदमाता बसंत खास   लिपट लता सी प्रीत भरे कुदरत करती श्रंगार आलिंगन आतुर सरिताये चली सिंधु के द्वार   दीपक बाती का मिलन जग रोशन हो सारा प्रेम की रसधार बहती ऐसा हो…

  • ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार | Zindagi Tere Rang Hazaar

    ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार ( Zindagi Tere Rang Hazaar ) ज़िन्दगी तेरे, रंग हज़ार ।किसी में नफ़रत , किसी में प्यार । कहीं है पतझड़ ,कहीं बहार ।किसी में जीत , तो किसी में हार । कहीं सुकून तो , कहीं तनाव ।हर पल रंग ,बदलती ज़िन्दगी । कभी सुख, देती बेशुमार ।कभी कभी ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *