शुभ कर्म | भजन

शुभ कर्म

( Subh Karm )

मानव शुभ कर्म करें , गुणगान गायेंगे।
देवत्व करम करें, देवता बन जायेंगे।।टेक।।

सूरा जो पियेगा तो, सूअर बन जायेगा।
शहद मीठा खायेगा ,स्वाद मीठा आयेगा।
दर्पण में छाया हो, वही दिखलायेंगे।।1।।

आग में हाथ डाले तो, जल ही जायेगा।
सागर में जो गिरे, वह डूब ही जायेगा।
कुआं में बोलोगे, वही बतलायेंगे।।2।।

बिच्छू डंक मारे तो, जहर चढ़ जायेगा।
जहर जो पीया है, वह मार ही जायेगा।
कर्म सिद्धांत आकाट्य, कोई न झूठलायेंगे।।3।।

जो स्थिर बैठा है, पहुंच नहीं पायेगा।
पैदल ही चलते रहें, मंजिल वह पायेगा।
आज नहीं तो कल, परिणाम आयेंगे।।4।।

बीज कांटे बोया है, तो फूल नहीं पायेगा।
ऐसा शुभ कर्म करें, बंधन कट जायेगा ।
दीनों में अमीर बने,अमर हो जायेंगे।।5।।

रचयिता : दिनेंद्र दास
कबीर आश्रम करहीभदर
अध्यक्ष, मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई बालोद, जिला- बालोद (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

  • चांद पर भारत | Chand par Bharat

    चांद पर भारत! ( Chand par Bharat )    आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे, दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे। गिर करके उठना दुनिया की रीति है, हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे। अश्कों से जंगल होता हरा नहीं, हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे। महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना, नए मंजरों पे…

  • अछरू माता | Akshru Mata par Kavita

    अछरू माता ( Akshru Mata )    पंडित देता नहीं प्रसाद कुंड से प्रकट प्रसाद नाम पड़ा अच्छरू माता हर कोई यहा शीश नवाता कभी नारियल कभी जौ कभी मलीदा कभी फल माता देती स्वयं प्रकट हो दूर-दूर से आते है लोग भरता है जहां पर मेला नवदुर्गा की बात निराली माता है चमत्कार वाली…

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • डॉ. चंद्रेश कुमार छ्तलानी की कविताएं | Dr. Chandresh Kumar Chhatlani Poetry

    जेब में रिश्तों कोवो सिक्कों-सा जेब में रखता था,सोचता – यही सही जगह है,ज़रूरत पड़ी तो निकाल लो, वरना पड़े रहें यहीं। और आया एक वक़्त,किस्मत ने जेब उधेड़ दी।जो कुछ भी था,सारा निकल कर गिर गया –सड़क पर।रुपए तो राहगीरों ने समेट लिए,मगर रिश्ते…दूसरों की ठोकरों के धूल-धक्कड़ में,बिखरते रहे,किसी ने न उठाए। उसने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *