Swastika

स्वास्तिक | Swastika

स्वास्तिक

( Swastika ) 

 

स्वास्तिक शुभता का परिचायक

मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार,
सुख समृद्धि वैभव कामना ।
धर्म कर्म जीवन पर्याय ,
परम शीर्ष भाव आराधना ।
सुसंस्कार भव्य बीजारोपण,
निज संस्कृति गुणगायक ।
स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।।

अभिवंदित पुरुषार्थ पथ,
सौभाग्य दिव्य जागरण ।
विघ्न दुःख दर्द हरण,
आनंदिता स्पर्शन आवरण ।
आस्था विश्वास प्रेम प्रवाह,
भक्ति शक्ति फलदायक ।
स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।।

अपनत्व अथाह संचरण,
श्रृद्धा समर्पण अलंकार ।
प्रेरणा पुंज मोहक आभा ,
वैश्विक कल्याण झलंकार ।
पुनीत ऋग्वेद उल्लेखित,
ओज सूर्य देव सम प्रदायक।
स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।।

सनातनी प्रेरक प्रतीक ,
कार्य सिद्धि धारित योग ।
आगम सफलता संपूर्णता ,
सहर्ष सहृदय अनूप प्रयोग ।
अनुष्ठान कामकाज श्री गणेश,
सदैव मंगलता महानायक।
स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

शुद्धि से सिद्धि तक | Shuddhi se Siddhi Tak

Similar Posts

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • परिवार सब टूट रहे हैं

    परिवार सब टूट रहे हैं संस्कार छूट रहे हैं कुटुंब परिवार सब टूट रहे हैं। संदेह के घेरे फूट रहे हैं अपने हमसे रूठ रहे हैं। घर-घर दांव पेंच चालों का दंगल दिखाई देता है। कलही कारखाना घर में अमंगल दिखाई देता है। संस्कारों की पतवार जब भी हाथों से छूट जाती है। परिवार की…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

  • काश कि तुमने ये बताया होता | Prem ras kavita

     काश कि तुमने ये बताया होता  ( Kash ki tumne ye bataya hota )   काश कि तुमने ये बताया होता कि मैं क्यों दूर होता जा रहा हूँ तुमसे न कोई गिला-शिकवा फिर भी बातों का सिलसिला शुरू नहीं एक दिन, दो दिन,पाँच दिन,बीस दिन आखिर कब तक? ये तो बताया होता । हौले-हौले…

  • मन और तन | Man aur tan

    मन और तन ( Man aur tan )   इस जीवन में कोई नहीं ईश्वर के बिना, इंसानों ने तो कर दिया मुश्किल जीना, आज इसके तो कल उसके हो जाते है, हर दिन नए परिंदो से मिल जाते है, ना भावनाओं की कद्र उनको, ना ही मेरे मन की, उन्हें तो होड़ मची है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *