T. S. Eliot

टी. एस. एलियट की अनुवादित कविता | अनुवादक- दीपक वोहरा

टी. एस. एलियट एक प्रमुख अंग्रेजी कवि, निबंधकार, नाटककार, और आलोचक थे, जिनका जन्म 26 सितंबर 1888 को सेंट लुइस, मिसौरी, अमेरिका में हुआ था। 25 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए और वहीं बस गए। उन्होंने 20वीं सदी के आधुनिक काव्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आंखें जिन्हें आखिरी बार देखा था आँसुओं में

आंखें जिन्हें आखिरी बार देखा था आँसुओं में
बिछुड़ते हुए
यहाँ मृत्यु स्वप्न लोक में
स्वर्णिम दृष्टि फिर से दिखाई देती है
मैं देख लेता हूँ आँखें, आँसूओं की बजाय
यही मेरी व्यथा है

यही मेरी व्यथा है
आँखें जिन्हें मैं फिर कभी नहीं देख पाऊंगा
दृढ़ संकल्पी आँखें
आँखें जिन्हें मैं तब तक नहीं देख पाऊंगा
जब तक मृत्यु के दूसरे लोक के द्वार पर न पहुँचूं
जैसे इस लोक में

आँखें पल भर के लिए ठहरती हैं
थोड़ी देर तक ठहरते हैं आँसू भी
और हमें उपेक्षा में थामे रखती हैं

अनुवादक: दीपक वोहरा

(जनवादी लेखक संघ हरियाणा)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • कहां तक | Kahan Tak

    कहां तक ( Kahan Tak )   सिमटते गए भाव मन के घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें जगमगाती रहीं चौखटे, मगर आंगन घर के सिसकते रहे बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही खामोश बच्चे भी सुबगते रहे खत्म हुए दालान, चौबारे सभी…

  • देवोत्थान एकादशी | Devotthan Ekadashi Kavita

    देवोत्थान एकादशी ( Devotthan Ekadashi )   शुभ-मांगलिक कार्यों की हो जाती है शुरूआत, योगनिद्रा को त्याग देते इसदिन विष्णु भगवान। देवउठनी एकादशी नाम से जो है यह विख्यात, धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दिन है महान।।   कहते चतुर्मास पश्चात उठते है श्री हरि भगवान, देवोत्थान प्रबोधिनी उत्थान एकादशी यह नाम। शादी विवाह मुण्डन…

  • अब बेटियांँ भी कंधे देने लगी है सच मानो

    अब बेटियांँ भी कंधे देने लगी है सच मानो   अब बेटियांँ भी कंधे देने लगी है सच मानो बेटे नहीं हैं तो क्या बेटी को ही छत जानो। बदलते परिवेश में जीना कोई गुनाह नहीं बेटियांँ लहू में समाई है सुरक्षा कवच मानो। जो व्यवस्था महत्व नहीं दे बेटियों को जानों उसे व्यवस्था के…

  • ये कैसी आज़ादी | Ye kaisi azadi | Kavita

     ये कैसी आज़ादी  ( Ye kaisi azadi )   जब किसी घर में चुल्हा न जले और परिवार भूखा ही सो जाए…..   जब किसी गांव में गरीब लोगों को भीख मांग कर पेट भरना पड़े……..   जब किसी शहर में फुटपाथों पर बेसहारों को भूखो रहना पड़े और सिर ढकने के लिए जगह भी…

  • हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ

    हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ मैं वो लड़की हूँ —जो अक्सर रात की चुप्पियों मेंखुद से सवाल करती है:क्या मेरा होना बस एक समझौता है?या कोई पुकार है —जो इस सदी के शोर में गुम हो गई? मेरी हथेलियाँ खाली नहीं हैं,इन पर बिखरे हैं अधूरे ख्वाब,जो रोज़ सिले जाते हैंघर की चौखटों…

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *