Kahan Tak

कहां तक | Kahan Tak

कहां तक

( Kahan Tak )

 

सिमटते गए भाव मन के
घुलती रहीं मिठास में कड़वाहटें
बढ़ तो गए किताबी पन्नों में आगे
पनपत्ति रही मन की सुगबुगाहटें

जगमगाती रहीं चौखटे, मगर
आंगन घर के सिसकते रहे
बढ़ते गए घर ,घर के भीतर ही
खामोश बच्चे भी सुबगते रहे

खत्म हुए दालान, चौबारे सभी
ऊँची होती रहीं मकान की मंजिलें
होती रही पहचान भी धुंधली सी
रहा नहीं याद हम कब थे मिले

झुक जाती हैं खुद ही नजरें
देख परिधान घर के नारियों का
बाहर की शिकायत अब क्या करें
घर के भीतर भी व्यवहार हुआ व्यापार का

ऐसी तरक्की में तरक्की कहां तक होगी
बदली हुई नजरों में नीयत कहां तक होगी
कहां पहुंचेंगे जाकर के हम कल
कल की स्थिति हमारी कहां तक होगी

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

ओज | Oj

Similar Posts

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

  • भ्रष्ट नेता | Bhrasht Neta

    भ्रष्ट नेता! लहू जनता का पीता ******** सभी बड़ी हस्तियां शामिल हैं यहाँ के भ्रष्टाचार में फूटी कौड़ी नहीं दी है जनता ने,किसी को उधार में! लाखों करोड़ों की गड्डियां जो निकलती हैं, उनके दराजों से… आम आदमी का लहू है, मटिया तेल नहीं! जो ये टिन के डब्बे में छिपा कर रखते हैं अपने…

  • मैं हूं एक जग भिक्षुक

    मैं हूं एक जग भिक्षुक मैं भिक्षुक हूं यारों बस, इस सारे जमाने का,कुछ नहीं है मेरे पास, लोगों को दिखाने का।। जरिया भी नहीं है मेरे पास रोटी कमाने का,साधन भी नहीं खुद को जग से मिटाने का।। मैं कोई गीत भी नहीं हूं जमाने के गुनगुनाने का,मैं सरगम भी नहीं हूं दीवाने के…

  • खरीद खरीद कर थक गया हूं | Kavita Khareed Khareed kar

    खरीद खरीद कर थक गया हूं ( Khareed khareed kar thak gaya hoon )   सेनेटाइजर खरीदा खरीदा आक्सीमीटर मास्क साथ में हैण्डवाश लाया आयुष काढ़ा तब जबकि आमदनी हुई आधा पीया गिलोय तुलसी का रस नारियल पानी भी ठसम ठस कभी पैरासिटामोल तो कभी खरीदा मल्टी विटामिन कभी डेक्सामेथासोन एजीथ्रोमाइसीन । टीवी अखबार में…

  • पिता | Pita ke Upar Kavita

    पिता ( Pita )  ( 4 ) पिता एक उम्मीद है एक आस है , परिवार की हिम्मत और विश्वास है । बाहर से सख्त अंदर से नर्म है, उनके दिल में दफन कई मर्म है। पिता संघर्ष के आंधियों में हौसलों की दीवार है, परेशानियों से लड़ने को दो धारी तलवार है। बचपन में…

  • वसंत आगमन | Vasant Aagman par Kavita

    वसंत आगमन ( Vasant aagman )    कानन कुंडल घूँघर बाल ताम्ब कपोल मदनी चाल मन बसंत तन ज्वाला नज़र डगर डोरे लाल। पनघट पथ ठाढ़े पिया अरण्य नाद धड़के जिया तन तृण तरंगित हुआ करतल मुख ओढ़ लिया। आनन सुर्ख मन हरा उर में आनंद भरा पलकों के पग कांपे घूंघट पट रजत झरा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *