वो ख़ुद मुस्कुरा दी

वो ख़ुद मुस्कुरा दी

वो ख़ुद मुस्कुरा दी

हिमाकत पे अपनी वो ख़ुद मुस्कुरा दी
किसी की ख़ता की किसी को सज़ा दी

मुझे हौसला जब नहीं हो रहा था
उसी ने इशारों से हिम्मत बढ़ा दी

मुझे फ़ैसला यूँ बदलना पड़ा था
शिकायत की उसने झड़ी सी लगा दी

मैं औरों से तरजीह दूँ क्यों न उसको
मेरी साईं क़िस्मत थी उसने जगा दी

फ़िदा उसकी बातों पे क्योंकर न होता
मुहब्बत को मेरी उसी ने हवा दी

वही उसका दीवाना होने लगा है
जिसे भी ग़ज़ल उसने मेरी सुना दी

गले से लगा लोगे मुझको ख़ुशी से
हक़ीक़त अगर मैंने अपनी बता दी

इसी बात से दिल परेशां बहुत है
न जाने मुझे उसने क्योंकर सदा दी

मैं करती हूँ साग़र से बेहद मुहब्बत
ख़बर उसने ख़ुद ही ये सब में उड़ा दी

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • दीदार करें कैसे | Deedar Karen Kaise

    दीदार करें कैसे ( Deedar karen kaise ) दीदार करें कैसे, दिलदार बता देनाचाहत की जो रस्में हैं, हमको भी सिखा देना कानून से बढ़कर तो, होता ही नहीं कोईगर की है ख़ता मैंने, मुझको भी सज़ा देना हालात बहुत बिगडे़, जीना भी हुआ मुश्किलहैं संग बने इंसा, जीने की दुआ देना जागीर मुहब्बत की,…

  • कौन देता सहारा किसी को

    कौन देता सहारा किसी को कौन देता सहारा किसी कोलोग जीते हैं अपनी ख़ुशी को रश्क करने लगे तुझ से दुनियाइतना रंगीन कर ज़िन्दगी को इक मुसाफ़िर ने दिल में उतर करदिल से बाहर किया है सभी को मिन्नतें कर के तौबा भी कर लीछोड़िए आप अब बरहमी को झुक गये वक़्त के फ़ैसले पररोते…

  • आज की रात | Ghazal Aaj ki Raat

    आज की रात ( Aaj ki Raat ) आज की रात इधर से वो हो कर गुजरी लाख की बात सहर सी हो कर गुजरी थाम के हाथ चले थे जब भी वो मेरा वक्त के साथ नहर सी हो कर गुजरी मान कर बात कहा था उसने ऐसे ही चाह के हाथ लहर सी…

  • इरादा आप का | Irada Aapka

    इरादा आप का ( Irada Aapka ) अब इरादा आप का सरकार क्या है इस कहानी में मिरा किरदार क्या है। चंद सिक्कों में अना बिकती यहां पर और तुम कहते हो की बाज़ार क्या है। दोस्त चारागर दवा जो दे रहा तू ज़हर की उसमें बता मिक़दार क्या है। पैरवी वो मुद्दई ही कर…

  • वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

    वो चाहें हो कुछ हंगामा ( Vo chahe ho kuch hungama )   वो चाहें हो कुछ हंगामा, बन जाए कोइ फसाद नया ! इस पावन भू में फैल सके, कोई हिंसक उन्माद नया !! मतलब की बातों के बदले, मुद्दे बेमतलब उठा रहे अपनी ही बनाई बातों पर,करने लगते प्रतिवाद नया !! कहते खुद…

  • मेरे भीतर | Rajni ki Ghazal

    मेरे भीतर ( Mere Bheetar ) चढ़ा अपने सनम के इश्क़ का पारा मेरे भीतरग़ज़ल कहने का मौज़ूं है बड़ा प्यारा मेरे भीतर रवानी बन गई है प्रेम की धारा मेरे भीतरहै ए’लान-ए-बहाराँ-सा ये इकतारा मेरे भीतर कहूँ कैसे मैं तुमसे दिल है बेचारा मेरे भीतरन जाने कबसे है पागल ये बंजारा मेरे भीतर तुम्हारे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *