एड्रिएन रिच

एड्रिएन रिच की अनुवादित कविता | अनुवादक- दीपक वोहरा

एड्रिएन रिच का जन्म 1929 में बाल्टीमोर, मैरीलैंड, यू.एस.ए. में हुआ था। वह लगभग बीस काव्य संग्रहों की लेखिका हैं और उन्हें एक नारीवादी और क्रांतिकारी कवयित्री कहा जाता है।

पेड़ एक बिम्बों से सजी बहुत गहरी सिंबॉलिक कविता है। कवयित्री ने घर, पेड़ और जंगल तीन प्रतीक लिए हैं। घर समाज है, जहां स्त्री और पुरुष एक साथ रहना चाहिए। पेड़ सुंदरता, रमणीकता, मधुरता, छाया, आश्रय और पुनरुत्थान का सिंबल हैं। जंगल पुरुषों का सिंबल है।

पेड़

घर के अंदर के पेड़ बाहर जंगल की ओर बढ़ रहे हैं,
वो जंगल जो इन दिनों सूना पड़ा था
जहां कोई पक्षी नहीं बैठ सकता था
कोई कीट छिप नहीं सकता था
कोई सूरज अपने पैर छाया में नहीं छिपा सकता था
वो जंगल जो इन रातों तक खाली था
सुबह होते-होते पेड़ों से भर जाएगा।

सारी रात जड़ें काम करती रहीं
खुद को बरामदे के फर्श की दरारों से अलग करने में।
पत्तियां खिड़कियों के कांच की ओर खिंचती हैं
छोटी-छोटी टहनियाँ मेहनत से अकड़ जाती हैं
लंबे समय से जकड़ी हुई शाखाएँ छत के नीचे हिलती हैं
जैसे अभी अभी डिस्चार्ज हुआ मदहोश मरीज
क्लिनिक के दरवाजों की ओर चल रहा हो

मैं अंदर बैठी हूँ, दरवाजे बरामदे की ओर खुले हैं
लम्बी चौड़ी चिट्ठियां लिखते हुए
जिनमें मैं बमुश्किल से ही जिक्र करती हूँ
जंगल के घर से जाने का।
रात नई नई है, पूनम का चाँद चमक रहा है
उस आकाश में जो अभी अभी खुला है
पत्तियों और काई की महक
अब भी कमरे में आवाज़ की तरह पहुँचती है।

मेरा सिर सरगोशियों से भरा हुआ है
जो कल चुप हो जायेगा
सुनो! कांच टूट रहा है।
पेड़ लड़खड़ाते हुए रात में बढ़ रहे हैं
हवाएं उनसे मिलने के लिए दौड़ रही हैं।
चाँद टूट गया है, जैसे एक आईना,
इसके टुकड़े अब सबसे ऊँचे बलूत की चोटी में चमक रहे हैं।

दीपक वोहरा

(जनवादी लेखक संघ हरियाणा)

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हंसते हंसते लोटपोट | Kavita hansate hansate lotapot

    हंसते हंसते लोटपोट ( Hansate hansate lotapot )     खिलखिलाकर हंस पड़े लोटपोट हो गए सारे। कहकहे गूंज उठे गगन में भी मुस्कुराए तारे।   हंसो हंसाओ सबको आनंद की बरसात हो। हंसी खुशी में दिन बीते खुशियों भरी रात हो।   हंसी मजाक की बात करें हंसमुख कहलाते वो। हंस-हंसकर जीवन में स्वर्ण…

  • राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार

    राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार   सनातन धर्म संस्कृति अंतर, राम उपमा मर्यादा पुरुषोत्तम । शिरोधार्य कुल वंश आज्ञा, आदर्श प्रेरणा चरित्र सर्वोत्तम । परिणय आभा जनक दुलारी, जप तप साधना शील अवतार । राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।। दिव्यता भव्यता अनूप पर्याय, विमल मृदुल सौम्य छवि। ब्रह्म कवच आराध्य श्री…

  • Poem On Time in Hindi | वक्त

    वक्त ( Waqt )  ( 2 )  वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे पुरखे भी रहते सदमे में,…

  • आदमी की पहचान!

    आदमी की पहचान! ***** नहीं है आसान आदमी की पहचान! भाल पर नहीं उसके कोई निशान कहने को तो साथ खड़ा है दिख भी रहा है पर दरअसल वह गिरने का इंतजार कर रहा है गिरने पर उठाने का प्रयास नहीं करता, एक ठोकर मार आगे है बढ़ता! आपके खड़े होने से उसे ईर्ष्या है,…

  • ਕਿਤਾਬੀ ਮੋਹ

    ਡਾ. ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਫ਼ਲਕ ਜੇ ਕਿਤਾਬਾਂ ਸੰਗ ਦੋਸਤੀ ਨਾ ਹੁੰਦੀ ਹਰਫ਼ਾਂ ਸੰਗ ਪਿਆਰ ਨਾ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਮੈਂ ਵੀ ਘਰ ਦੀ ਚਾਰ-ਦੀਵਾਰੀ ਅੰਦਰ ਭੁਰਪੁਰੇ ਲਿਉੜ ਲੱਥੇ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾ ਨੂੰ ਲਿੱਪਦੇ-ਪੋਚਦੇ ਖਪ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਸ਼ੁਕਰ ਮੇਰੇ ਰੱਬਾ! ਤੂੰ ਮੈਨੂੰ ਹਰਫ਼ਾਂ ਰਾਹੀਂ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਲੜ ਲਾਇਆ ਤਨਹਾਈ ਦੀਆਂ ਧੁੱਪਾਂ ਤੋਂ ਬਚਾਇਆ ਕਿਤਾਬਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿਮਟੇ ਤਜਰਬਿਆਂ ਨੇ…

  • समय चुराएं | Poonam singh poetry

     समय चुराएं  ( Samay churaye )   आओ … समय से कुछ समय चुराएं शुन्य के सागर में गुम हो जाएं बीती बातों का हिसाब करें आने वाले पलों का इंतज़ार करें भूली यादों को याद करें बीती चाहतों को ताज़ा करें   कुछ बातें इधर की हों कुछ बातें उधर की हों इधर –…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *