तेरे बग़ैर

तेरे बग़ैर | Tere Bagair

तेरे बग़ैर

( Tere Bagair )

वीरां यह गुलज़ार है तेरे बग़ैर
करना यह स्वीकार है तेरे बग़ैर

हर नफ़स यह कह रही है चीख कर
ज़िन्दगी बेकार है तेरे बग़ैर

तेरी यह जागीर लावारिस पड़ी
कौन अब मुख़्तार है तेरे बग़ैर

मैं मदद को हाथ फैलाऊं कहाँ
सबके लब इनकार है तेरे बग़ैर

क्या सजाऊं जाम पैमाने बता
किसको मय दरकार है तेरे बग़ैर

चाय की उठती तलब भी मार ली
यह ज़ुबां लाचार है तेरे बग़ैर

दर्द की चीखें दबा साग़़र यूँ लीं
कौन अब ग़मख़्वार है तेरे बग़ैर

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये

    हमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये राजा पे रख दिए न तो रानी पे रख दियेहमने तो सारे दाँव जवानी पे रख दिये सागर, शराब, जाम कसौटी पे रख दियेउसने हिज़ाब जब मेरी मर्ज़ी पे रख दिये मय-ख़्वार जब शराब से तौबा न कर सकाइल्ज़ाम मयकशी के उदासी पे रख दिये सादा मिज़ाजी…

  • ज़माने की हुक्मरानी | Ghazal Zamane ki Hukmarani

    ज़माने की हुक्मरानी ( Zamane ki Hukmarani ) भरी दिमागों में जिन जिन के बेइमानी है उन्हीं के बस में ज़माने की हुक्मरानी है बना रहे हैं ये नेता सियासी मोहरा हमें नशे में मस्त मगर अपनी नौजवानी है सितम शिआर मेरा हौसला तो देख ज़रा कटी ज़बान है छोड़ी न हक़ बयानी है खड़े…

  • बहाने कितने | Bahane Kitne

    बहाने कितने ( Bahane Kitne )    मुस्कुराने के बहाने कितने फर्क क्या,आएं रुलाने कितने ॥ अब यकीं रूठ किधर जा बैठा रंग बदले हैं ज़माने कितने ॥ बेअसर ख़ार भी है अब उसको सह लिया तल्ख़ व ताने कितने ॥ होती उस सम्त निगाहें सबकी कह गईं, उसके दिवाने कितने ॥ उसकी गैरहाज़िरी में…

  • जान से प्यारा वतन | Jaan se Pyara Watan

    जान से प्यारा वतन ( Jaan se pyara watan )   मुझे तो जान से प्यारा वतन है ? हसीं उल्फ़त भरा मेरा चमन है लड़े हैं दुश्मनों से सबकी खातिर कि मेरा सैनिको को ही नमन है बहारों में बहे जिसकी मुहब्बत हमारा मुल्क वो देखो फ़बन है कहीं होगी अदावत, तल्ख़ बातें मुहब्बत…

  • मुसाफ़िराना है | Ghazal Musafirana Hai

    मुसाफ़िराना है ( Musafirana Hai ) हम ग़रीबों का यह फ़साना है हर क़दम ही मुसाफ़िराना है यह जो अपना ग़रीबख़ाना है हमको मिलकर इसे सजाना है कितना पुरकैफ़ यह ज़माना है रूठना और फिर मनाना है बीबी बच्चों की परवरिश के लिए जाके परदेश भी कमाना है सारे घर के ही ख़्वाब हैं इसमें…

  • उदासियाँ | Udasiyan

    उदासियाँ ( Udasiyan ) बैठी हैं हर क़दम पे डगर पर उदासियाँकैसे हो अब गुज़र, मेरे दर पर उदासियाँ मायूस होके लौटे जो उनकी गली से हमछाईं हमारे क़ल्ब-ओ-जिगर पर उदासियाँ क्या हाल आपसे कहें क़हर-ए-खिज़ां का हमसूखी है डाल-डाल शजर पर उदासियाँ दिखता नहीं लबों पे तबस्सुम किसी के अबछाई हुई हैं सबकी नज़र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *