मुसाफ़िराना है | Ghazal Musafirana Hai

मुसाफ़िराना है

( Musafirana Hai )

हम ग़रीबों का यह फ़साना है
हर क़दम ही मुसाफ़िराना है

यह जो अपना ग़रीबख़ाना है
हमको मिलकर इसे सजाना है

कितना पुरकैफ़ यह ज़माना है
रूठना और फिर मनाना है

बीबी बच्चों की परवरिश के लिए
जाके परदेश भी कमाना है

सारे घर के ही ख़्वाब हैं इसमें
यह जो छोटा सा आशियाना है

ज़ीस्त लेकर वहाँ ही जायेगी
जिस जगह उसका आबोदाना है

एक दूजे के साथ से हमको
मुश्किलों को सरल बनाना है

ज़िंदगी की कड़ी है धूप सही
खैर है सर पे शामियाना है

आज भी गुफ्तगू में ऐ सागर
उसका भाता मुझे लजाना है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

हक़दार नहीं थे | Ghazal Haqdaar Nahi The

Similar Posts

  • डाॅ. ममता सिंह की रचनाएँ | Dr. Mamta Singh Poetry

    भैया घर आई बहन ( दोहा ग़ज़ल ) भैया घर आई बहन, लेकर भाव अपार।राखी बांधी प्यार से, करना तुम स्वीकार।। बहना तुम सुसराल में, कहीं न जाना भूल,बचपन की अठखेलियां, आपस की तकरार।। रेशम का धागा बॅंधा, चमके तिलक ललाट।निर्मल पावन है बहुत, राखी का त्योहार।। भ्रात बहन के प्रेम की, अद्भुत बनी मिसाल।रेशम…

  • कैसी बहार पर है वतन | Watan ke Halat par Ghazal

    कैसी बहार पर है वतन ( Kaisi bahar par hai watan )    किस तरह के निखार पर है वतन भुखमरी की कगार पर है वतन जिनके लहज़े भरे हैं नफ़रत से वो ये कहते हैं, प्यार पर है वतन इतनी महंगाई बढ़ गई हर सू हर घड़ी बस उतार पर है वतन मुल्क के…

  • सादगी अच्छी नहीं | Saadgi Shayari

    सादगी अच्छी नहीं ( Saadgi Achi Nahi )   हद से ज़्यादा सादगी अच्छी नहीं बेहिसों से बंदगी अच्छी नहीं। पास है दरिया समंदर मांगता देख इतनी तिश्नगी अच्छी नहीं। जानकर सब नासमझ बनता है वो बस अदा उसकी यही अच्छी नहीं तू न हो जिसमें तेरा जलवा न हो मौत सी वो ज़िंदगी अच्छी…

  • चंद्रयान से | Chandrayaan se

    चंद्रयान से ( Chandrayaan se )    आसान मस्अला ये हुआ चंद्रयान से अब गुफ़्तगू करेगी ज़मीं आसमान से भारत के वासियों ने बड़ा काम कर दिया आने लगीं बधाइयां सारे जहान से जाकर के सीधा अपने निशाने पर ही लगा छोड़ा गया था तीर ही ऐसा कमान से इस दर्जा कामयाबी मिली अपने देश…

  • जीवन का अक्स | Jivan Shayari

    जीवन का अक्स ( Jivan ka aks )  उजालों की बातों से दिल घबराता है, अंधेरा हर कदम कितना दहलाता है। जीने की मज़बूरियां सबकी है अपनी, अक्सर दुख की नदियाँ में तैराता है। मौसमी नमी से निज़ात पा ले मगर, सूखे वो न जो आँखों में गहराता है। बरसने की मंशा भरकर भी कोई,…

  • ख़बर रखता है

    ख़बर रखता है ज़ख़्म देकर भी वो पल-पल की ख़बर रखता हैनब्ज़ कब बन्द हो इस पर भी नज़र रखता है उसकी उल्फ़त पे यक़ीं कैसे भला मैं कर लूँहैसियत पर जो मेरी आँख ज़बर रखता है जाने कितने ही किराये के मकानों में रहेअपना घर ही मेरा ख़ुश जान जिगर रखता है जब अचानक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *