Toote hue Sapne

टूटे हुए सपने | Toote hue Sapne

टूटे हुए सपने

( Toote hue sapne )

 

तोड़ता भी रहा जोड़ता भी रहा
टूटे सपनों को मैं रात भर
खुली आंख जब सहर हुई
टुकड़े ही टुकड़े थे बचे सामने
उम्र भीं काबिल न थी जोड़ पाने में

बहत्तर छेदों की गुदड़ी थी मिली
सिल सिल कर भी सिलते रहे
जर्जर दीवारें भी देती साथ कितना
छल्ले छूटते रहे हम लीपते रहे
आया भी वक्त जब ईंटों का
गली भी जाकर शहर से मिल गई

कहें भी क्या आबोहवा के मिजाज को
निगल ही लिया जिसने लिहाज को
पथरा गई आंख निहारती राह को
मूंदने लगी वो भी अब ना चाह के
सुकून भी रहा की ,रही धूल आंखों में भले
शहर मे भी नया मकान बन गया है

हर मौसम मे फूल नही खिलते
हर चमन मे बहार भी कहां आती है
इन झुर्रियाए चेहरे पर भी हंसी कैसी
चाहकर भी अब मुस्कान कहां आती है
बेला भी आ गई है अब चलाचली की
नए घर की तलाश मे निकलना भी होगा

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

Poem in Hindi on Lekhni | लेखनी

Similar Posts

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

  • Kavita | जय मां कालरात्रि

    जय मां कालरात्रि ( Jay Maa Kalratri )   कालरात्रि रूप में करती मां दुष्टों का संहार विकराल रूप माता का दैविक शक्ति अपार   खड्ग खप्पर हाथ में ले त्रिशूल भाला शमशीर रक्तबीज  संहारिणी  हरति जन जन की पीर   कालरात्रि  कालीका  रणचंडी  शक्ति रूप साधक पर करती कृपा धरकर रूप अनूप   प्रेत…

  • हुई पस्त मैं | Past Hui Main

    हुई पस्त मैं ( Past Hui Main ) आज शोर कोई कहीं जरा नहीं करो, मेरे दिल में भयंकर तूफान आया है। देखो अतीत की प्रीत चादर उड़ गई, याद बनकर प्रेमिल मेहमान आया है। किया पहले-पहल निगाहों पर वार, दूसरा चातुर्य करता बात व्यवहार। धक-धक की आवाज निरंतर सुनती, जब-जब होती आँखों से आँखें…

  • बदले की आग | Badle ki Aag

    बदले की आग ( Badle ki aag )   बदले की आग बना देती है अंधा और को जलाने की खातिर हृदय में धधकती ज्वाला स्वयं के अस्तित्व को भी बदल देती है राख में वक्त पर क्रोधित होना भी जरूरी है किंतु समाधान के रास्ते भी कभी बंद नहीं होते विकल्प ढूंढना जरूरी है…

  • तड़प उसकी | Tadap uski

    तड़प उसकी ( Tadap uski )   तड़प उसकी कोई क्या जाने जिसके नही कोई बहन या भाई बांध ले या बंधवा ले भले राखी कई फिर भी सूनी निजता की कलाई फूल कागज के कुछ टिकते हों भले महक उसमे मगर कुछ होती नही चंचलता जो होती है स्व निजता मे वो माने हुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *