Treta Sum Ehsaas

त्रेता सम अहसास | Treta Sum Ehsaas

त्रेता सम अहसास

( Treta sum ehsaas ) 

 

कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास

हिंद रज रज अति हुलसित,
निहार राम मंदिर निर्माण ।
कल्पना भव्य साकार रूप,
जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण ।
बाईस जनवरी दो हजार चौबीस,
सर्वत्र रामलला प्राण प्रतिष्ठा उजास ।
कलयुग में हो रहा त्रेता सम अहसास ।।

जय श्री राम उद्घोष तरंग,
संपूर्ण ब्रह्मांड गूंजायमान ।
सनातनी आभा शीर्ष पटल,
धर्म आस्था मर्यादा आह्वान ।
स्नेह प्रेम अमिय धार संग,
चिंतन मनन अनूप खास ।
कलयुग में हो रहा, त्रेता सम अहसास ।।

हिंद संस्कृति संस्कार अंतर ,
मर्यादा पुरुषोत्तम परम स्थान ।
आदर्श चरित्र प्रेरणा महापुंज,
हर पल आदर आज्ञापालन ध्यान ।
वंश कुल परिवार गौरव वंदित,
परस्पर संबंध अपनत्व उल्लास।
कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास ।।

सरयु तट स्थित साकेत नगरी,
अप्रतिम पौराणिक महत्ता ।
अवतरण स्थल भगवान राम,
राजधानी कोसल अनूप सत्ता ।
वर्तमान मंदिर निर्माण गतिमान,
देशवासियों संग प्रधानमंत्री मोदी जी प्रयास ।
कलयुग में हो रहा, त्रेता सम अहसास ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/vivah-panchami/

Similar Posts

  • श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

    श्री जगन्नाथ रथ यात्रा उड़ीसा राज्य की पावन धरा,जगन्नाथपुरी धाम।पुराणों में बैकुंठ धरा का,शत – शत करें प्रणाम।। विग्रह रुप में तीनों विराजे,है जगन्नाथपुरी नाम।कृष्ण,बहन सुभद्रा और साथ में भाई बलराम।। विश्व कर्मा जी ने प्रतिमाओं का,किया है निर्माण।दर्शन – मात्र से भक्तों का,यहाॅं होता है कल्याण।। रथ – यात्रा का नगर भ्रमण,गूॅंजता है जयकारा।जगन्नाथ…

  • फागुन | Kavita phagun

    फागुन ( Phagun )   फागुन की दिन थोड़े रह गए, मन में उड़े उमंग। कामकाज में मन नहीं लागे, चढ़ा श्याम का रंग।   रंग  बसंती  ढंग  बसंती,  संग  बसंती  लागे। ढुलमुल ढुलमुल चाल चले,तोरा अंग बसंती लागे।   नयन से नैन मिला लो हमसे, बिना पलक झपकाए । जिसका पहले पलक झपक जाए,…

  • कला संस्कृति | Kavita Kala Sanskriti

    कला संस्कृति ( Kala Sanskriti ) मेरे तेरे होने का कोई प्रणाम चाहिए। कला और संस्कृति का कोई आधार चाहिए। बिना आधार के क्या बचा पाएंगे संस्कृति को। जो हमारे पूर्वजो की बहुत बड़ी धरोहर है।। कला का संस्कृति पर बड़ा उपकार होता है। संस्कृति के चलते ही कला उदय होता है। दोनों के मिलन…

  • स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार | Swarn Mandir

    स्वर्ण मंदिर है गुरु का द्वार ( Swarn mandir hai guru ka dwar )    जिसको सारा विश्व जानता स्वर्ण मंदिर के नाम, श्री हरिमन्दिर श्री दरबार साहिब इसी का नाम। सिक्ख आस्था का है यह सर्वाधिक पवित्र धाम, करोड़ों श्रद्धालु देखने को आते जिसका काम।। सिक्ख धर्म में आध्यात्मिक-प्रतिष्ठित यह स्थान, पवित्र-कुंड के नीर…

  • कुछ दिन पहले

    कुछ दिन पहले     कुछ दिन पहले मैं आकर्षित हो गया था उसके गौर वर्ण पर उसके मदहोश करते लफ़्ज़ों पर उसके उभरे उरोजों पर……   उसने कहा था-   तुम भी मुझे अच्छे लगते हो मैं जुड़ तो सकती हूं पर…… कैसे तेरे साथ आ सकती हूं.? शंकाओं ने घेरा हुआ है आऊँ…

  • शरद का चाँद

    शरद का चाँद ***** शरद का चाँद लिए दिखा आज अंबर, चांदनी में नहाया जग दिख रहा अतिसुंदर। जगमगा रहा जग सारा रौशनी में नहाकर, कभी छत तो कभी आंगन से- निहार रहा हूं नीलांबर। पछुए की छुअन से सिहरन सी हो रही है, देख चांदनी , चकोरी विभोर हो रही है। उमड़ रहा नयनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *