टीआरपी का खेल!

टीआरपी का खेल!

टीआरपी का खेल! ( व्यंग्य )

*****

टीआरपी के खेल में अबकी
धरे गए हैं भैया,
देखना है अब कैसे उन्हें बचाते हैं सैंया?
चिल्ला चिल्ला कर तीन माह से-
बांट रहे थे इंसाफ!
हाईकोर्ट ने पल में मिला दिया उसे खाक।
कह दिया रिया ‘ड्रग सिंडिकेट’ का हिस्सा नहीं,
बनाओ स्वामी कहानी कोई और नई!
एम्स के डॉक्टरों ने भी साफ कर दिया है,
सुशांत ने ‘आत्महत्या’ ही किया है।
नहीं हुई है उसकी हत्या,
खुद उसने की है अपनी हत्या।
लेकिन टीआरपी के चक्कर
और बिहार चुनाव के मद्देनजर
मामले को ऐसे मोड़ा!
अप्रत्यक्ष रूप से महाराष्ट्र सरकार को भी घेरा।
उद्धव और संजय को बनाया निशाना,
अब जाकर अर्णव ने है उनको पहचाना!
किसी की चुप्पी पर उठाए सवाल,
तो किसी के बयान पर मचाए बवाल;
बोलो सलमान अब क्या है तुम्हारा ख्याल?
छज्जा किसी का टुटा,
और मीडिया ने टीआरपी लूटा।
तोड़फोड़ का ठीकरा बीएमसी पर फोड़ा,
देशभक्त और झांसी की रानी से जोड़ा!
अंधभक्तों के कारण-
चैनलों की बढ़ी है मनमानी,
रोज दिखाते हैं!
कुछ ना कुछ मनगढ़ंत कहानी।
टीआरपी बढ़ाने को करते हैं ढ़ेरों उपाय,
पैसे बांटे , छेड़ें डाटा!
क्या क्या तुम्हें बताऊं?
जिसे बताने खुद कमिश्नर मीडिया को बुलाए,
बोले ! अभी कुछ ही को गिरफ्तार हैं कर पाए।
सिंडिकेट बड़ा है,
तलाश जारी है!
इनके पीछे कौन खड़ा है?
जल्द होंगी कुछ और गिरफ्तारियां-
तब करेंगे पूर्ण खुलासा,
तब तक दिखाएं स्वामी?
जूही चम्पा और बिपाशा!
टीआरपी बन गया है तमाशा?
मनोरंजन के नाम पर जनता को-
थमाया जा रहा है बताशा‌।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

टी.आर.पी. के चक्कर में

 

 

Similar Posts

  • रेशमी जुल्फें | Kavita Reshmi zulfein

    रेशमी जुल्फें ( Reshmi zulfein )    रेशमी जुल्फों का नशा मदहोशी सी छा रही है काली घटाएं उमड़कर बूंद बूंद बरसा रही है बदरिया सी छा जाती काली जुल्फे हो घनी नयनों के तीर चलते पहरा देती आंखें तनी गोरे गुलाबी गालों पे लहरे रेशमी जुल्फों की लटाएं चेहरे की रौनक बढ़ जाती मस्त…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Kavita -आस्था

    आस्था (Aastha )   था  जो  विश्वास मेरा वो टूटा नही, आज भी आस्था मेरी तुम पे ही है।   राह  मुश्किल भरें मेरे है तो मगर, जीत की आरजू मेरी तुम से ही है।   क्या कहूँ क्या लिखू तुमसे न है छुपा, शेर  की  भावना  तुमसे  ही  है बँधा।   ठोकरों  से  उठेगा…

  • Hindi Poem Makarsankranti – मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति ( 2 ) सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति के आने के दी है खबर सोंधी सोंधी गुड़ की वो महक कूटे जाते हुए तिल का वो संगीत मौज-मस्ती बेसुरे कंठो का गीत गंगा स्नान खिचड़ी का वो स्वाद आज होगी आकाश में पतंगबाजी रंग बिरंगी पतंग से भरा…

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • पर्यावरण || Kavita

    पर्यावरण ( Paryaavaran )   नीम की डाली ने चिड़िया से कहा आ जाओ। रोकर चिड़िया ने कहा मेरा पर्यावरण लाओ।। धुआ ये धूल और विष भरी गैसों का ब्योम, कैसे पवित्र होगा हमको भी तो समझाओ।। काट कर पेड़ हरे अभिमान से रहने वालों, छांव के लिए सिर धुनकर नहीं अब पछताओ।। कारखानों का…

  • राम दरबार | Kavita

    राम दरबार ( Ram darbar )   अमरावती  पृथ्वी  पे  जैसे, इन्द्र का दरबार। अद्भुत सुहाना सरस हो, श्रीराम का दरबार।   भवहीन तन आनंद मन,सौन्दर्य नयनभिराम, श्रीराम का मन्दिर जहाँ, मन जाए बारम्बार।   साकेत दमके पुनः पथ, दर्पण का हो एहसास। श्रीराम जी आए है जैसै, तन में थम गयी सांस।   तोरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *