टी.आर.पी.के चक्कर में

टी.आर.पी. के चक्कर में

टी.आर.पी. के चक्कर में

******

आजकल चैनलों पर न्यूज की जगह डिबेट आ रह रहे हैं,
बहुत लोग अब टी.वी देखने से घबरा रहे हैं।
जनता के सरोकार वाली खबरों की जगह-
नफरत और हिंसा बढ़ाने वाले टॉपिक डिबेट में छा रहे हैं,
टी.वी वाले एंकर एक तरह से जनता को उकसा रहे हैं।
चीख-चीख कर गला फाड़ कर विवादित बहस होती है,
जो बिल्कुल एकाकी और भड़काऊ होती है।
प्रबुद्ध लोग तो टी.वी देखना ही छोड़ रहे हैं,
ये केवल हिंसा और नफरत जो परोस रहे हैं।
लेकिन जो इन बारीकियों को नहीं समझते,
उनके मन मस्तिष्क में नफरत बैठ जाती है,
समुदाय विशेष के प्रति घृणा हो जाती है।
बदल जाते हैं उनके व्यवहार,
खड़ी कर लेते हैं एक छद्म दीवार।
सोचते हम देश के लिए कितना कुछ करते हैं,
और ये सदैव हिंसा में ही लिप्त रहा करते हैं।
देश/विदेश में कहीं भी आतंकी घटना हो,
नाम इन्हीं का तो आता है !
यह सोच सोच एक भय उनके मन घर कर जाता है,
मीडिया/ चैनल वाले इसी भय को भुनाते है,
जानबूझकर ऐसी खबरे/डिबेट ही चलाते हैं।
ताकि उनकी टी.आर.पी और कमाई बढ़े,
इसी चक्कर में देश को जाने अनजाने नुकसान पहुँचा रहे हैं,
देशवासियों को आपस में ही लड़वा रहे हैं।
शत्रु ताकतें इस स्थिति का फायदा उठा सकती हैं,
देश को नुकसान भी पहुँचा सकती हैं।
भगवान के लिए टी.आर.पी का चक्कर छोड़िए,
देश की जनता का मूड मोरीये ।
दिखाईए जनसरोकार वाली खबरें, और सरकारों से सवाल पूछिये !
जनता की समस्याओं का हल ढ़ूँढ़िए !!
जनता को जागरूक और सतर्क बनाएँ,
यूँ जाति-धर्म में न यूँ उलझाएँ ।
आप पर आँखें मूँद कर विश्वास करती है जनता,
ये विश्वास बनाए रखिए..
छोड़िए टी.आर.पी का लालच/लोभ !
सच्ची खबरों से करवाईए जनता को भोग।
आपके लिए यह चुटकियों का खेल है,
जनता में मेल हो जाए तो शत्रुओं का सारा खेल फेल है।
अभी आपकी बहुत जरूरत है देश को,
बचा लीजिए देश को… बचा लीजिए देश को।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

महिलाएं

Similar Posts

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • शिव शंकर कैलाशपति | Shiv Shankar Kailashpati

    शिव शंकर कैलाशपति ( Shiv Shankar Kailashpati )   शिव शंकर कैलाशपति की, कर ले सेवा यार मेरा। औघड़ दानी भोला भंडारी, भर देगा भंडार तेरा। शिव शंकर कैलाशपति की जटा लपेटे सर्प की माला, नीलकंठ शंकर प्यारे। करै बैल असवारी बाबा, शीश पे शिव गंगा धारे। जल भर लोटा चढ़ावे शंभु, मिट जाए मन…

  • शेर सिंह हुंकार की कविताएं | Sher Singh Hunkaar Poetry

    पीड़ा ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं।कई राज दिल में छुपाए हुए हैं।ये सदियों की पीड़ा उभरने लगी हैं,जो हिन्दू हृदय में दबाए हुए हैं। हमे ना सीखाओ हमे ना दिखाओ।जुल्म क्या हैं होता हमें ना बताओं।जो हमने सहा हैं कहाँ वो लिखा हैं,मगर सच हमारा जहाँ को बताओ। जो दिल मे जख्म हैं…

  • पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

    पत्नी के रूप ( Patni ke anek roop )   शादी के बाद जब ससुराल आती है दुल्हन के रूप में पत्नी खूब भाती है। घड़ी घड़ी सब पूछते हैं उसका हाल पूरा परिवार रखता है खूब ख्याल। दो-चार बार जब ससुराल आती है बहू के रूप में अपना प्रभाव जमाती है । बहू की…

  • नव-सभ्यता | Kavita Nav Sabhyata

    नव-सभ्यता ( Nav Sabhyata ) नव सभ्यता की मजार में फटी चादर का रिवाज है आदिम जीवन की आवृत्ति में शरमों -हया की हत्या है प्रेम-भाव के विलोपन में तांडव का नर्तन है मशीनी मानव की खोज में मां-बेटियां नीलाम है हाय-हेलो की संस्कृति में सनातन हमारी श्मशान है पछुयायी की नशे में मिजाज हमारा…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *