Tum Kyon Nahi Aate

तुम क्यों नहीं आते | Tum Kyon Nahi Aate

तुम क्यों नहीं आते

( Tum Kyon Nahi Aate ) 

 

पलाश के फूल भी
मौसम आने पर खिल जाते हैं
धरती और अंबर भी
एक वक्त पर मिल जाते हैं
मगर हम तुम क्यों मिल नहीं पाते ?
मन के फूल क्यों खिल नहीं पाते ?

आओ देखो !
बाग़ों में महुआ महक रहा है
उसका रस टपक रहा है
तुम आ कर ,
प्रेम रस क्यूँ नहीं टपकाते
मेरे मन के पपीहे को
स्वाति बूंद क्यूँ नहीं पिलाते

कहाँ हो
कहाँ हो

तुम मेरी प्रतीक्षा का,
धैर्य का इम्तिहान ले रहे हो
तुम नहीं जानते
तुम मेरी जान ले रहे हो

बारह महीने भी साल में बदल जाते हैं
उदासियों के बादल भी ढल जाते हैं
बारह साल के बाद कुंभ का मेला भी तो लग जाता है
मेरे दिल के अरमानों का मेला क्यों नहीं लगता ?
मेरे मन से उदासी का बादल क्यूँ नहीं ढलता ?
दुनिया में
हर अपराध की एक सज़ा निर्धारित है
अगर मुझ से अबोधता में कोई अपराध हुआ है
तो फिर
तुम उस का ढंड दे कर
मुझे इस कशमकश से निकालते क्यूँ नहीं ?
अपनी सुडौल बाहों का सहारा दे कर
संभालते क्यूँ नहीं ?

मुझे क्यों नहीं बताते
मेरा अपराध क्या है ?
बे – सबब रुठे रहना
क्या यही वफ़ा है ?

मेरी कितनी सज़ा बाक़ी है
आओ और बता दो
मेरी कल्पनाओं की दुनिया
फिर से सजा दो
मेरे दिल का आँगन रीता पड़ा है
मेरा हार श्रंगार फीका पड़ा है
बहारें भी लौट आती हैं
सावन भी तो लौट आता है
प्यासी धरती को तृप्त करने
मेरा मन ही अतृप्त क्यूँ है ?

तुम मेरी प्रतीक्षा का मूल्यांकन करो
अपनी मीरा की
विरह वेदना हरो।

डॉ जसप्रीत कौर फ़लक
( लुधियाना )

यह भी पढ़ें :-

तिरंगे को और ऊँचा उठाने का वक़्त है | Tiranga Shayari

Similar Posts

  • क्या खूब दिन थे!

    क्या खूब दिन थे! बड़ा मजा आता था बचपन में,खलिहान हमारा घर हो जाता,सुबह से लेकर रात तक,मस्ती ही मस्ती सुहाती! धान की सटकाई,पोरे की बँधाई,आटा सारे बँध जाने पर,पुआल का गाझा बनता! शाम पहर धान के गट्ठर पर,गोबर का पिण्ड रखा जाता,सांझ के दीपक से,मॉ अन्नपूर्णा को पूजा जाता! खलिहानों में दोपहर में,महिला मजदूरों…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

  • आँचल | Aanchal

    आँचल ( Aanchal )   माँ तेरा आँचल सदा, देता शिशु को छाँव। मैल झाड़ती तू सदा, सर से लेकर पाँव।। पाऊं मैं सुख स्वर्ग सा, सोऊं आँचल ओढ़। ठुकराए जो मात को, खुशियां ले मुख मोड़।। गृह लक्ष्मी मातु बिना, सूना घर परिवार। आये विपदा लाल पर, देती सब कुछ वार।। बीच सफ़र चलते…

  • संवाद | Samvad

    संवाद ( Samvad )    संवाद सदैव दो के बीच ही होता है किंतु ,उपस्थित हर व्यक्ति,उसे अपनी समझ और प्रसंगानुरूप ही समझने का प्रयास करता है…. उपस्थिति की जरूरत आपकी नही उठे प्रश्न और समाधान की है आपका योगदान ही आपके मूल्य को परिभाषित करता है…. आपका पद या अहम नही व्यवहार और निष्पक्ष…

  • दुस्साहस | Kavita dussahas

    दुस्साहस ! ( Dussahas ) *** भय से भी भयभीत नहीं हो रहे हैं हम, लाख चेतावनियों के बाद भी- कान में तेल डाल, सो रहे हैं हम। दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा आंकड़ा- दानव रूपी कोरोना का, हम ताली थाली पीट रहे- सहारा ले रहे जादू टोना का ! सरकार जुटी है सरकार बनाने…

  • Kavita | वृक्ष कहे तुमसे

    वृक्ष कहे तुमसे ( Vriksh Kahe Tumse )   मन  में  यदि हो सेवा भाव हर अवसर पर वृक्ष लगाओ वृक्ष  लगाकर  इस धरती को उसकी धरोहर तुम लोटाओ।।   माना  बन  नहीं  सकता  है पहिले  जैसा  ये  बतावरण छोटे छोटे पौधो को लगाकर आस पास को शुद्ध बनाओ।।   हमको दिया है उस ईश्वर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *