Kisano ki Rahen

किसानों की राहें | Kisano ki Rahen

किसानों की राहें!

( Kisano ki Rahen )

 

आँसू से लथपथ किसानों की राहें,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

सियासी अखाड़े उन्हें छोड़ दें अब,
मुसीबत पहाड़ों की या तोड़ दें अब।
लागत किसानों की तो वो दिलाएँ,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।
आँसू से लथपथ किसानों की राहें,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

चूल्हे बुझे उनके पैरों में छाले,
महंगाई ने कितने छीने निवाले।
आगे कहीं अब वो गोली न खाएँ,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।
आँसू से लथपथ किसानों की राहें,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

पसलियों से सटती है देखो वो आंतें,
खेतों में कटती हैं जाड़े की रातें।
हम ए.सी. में सोते उन्हें भी सुलाएँ,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।
आँसू से लथपथ किसानों की राहें,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

भरता उदर सबका रहे क्यों वो भूखा,
हौसला हमेशा क्यों उसका है सूखा?
खुद की वो लाश अपने कंधे उठाएँ,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।
आँसू से लथपथ किसानों की राहें,
कोई उनसे कह दे वो घर लौट जाएँ।

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

Similar Posts

  • आई लव यू में | I Love you Mein

    आई लव यू में ( I Love you Mein ) प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अथाह । आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।। अंतराल विलोप पथ, मैत्री चाहना परिवेश । हर पल आनंद जन्य,…

  • संयुक्त परिवार हमारा | Sanyukt Parivar

    संयुक्त परिवार हमारा ( Sanyukt parivar hamara )    बच्चों-जवानों बुजुर्गों से भरा है आंगन सारा, संस्कारो से जुड़ी हमारी जिसमे विचारधारा। तुलसी पूजन की हमारी यह पुरानी परम्परा, ऐसा है खुशियों-भरा संयुक्त परिवार हमारा।। करते है आदर-सत्कार एवं अतिथि की सेवा, दूध दही पिलाकर इनको करवाते है कलेवा। दादा और दादी का घर में…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • मेरा भारत सबसे प्यारा | Kavita Mera Bharat Sabse Pyara

    मेरा भारत सबसे प्यारा ( Mera Bharat Sabse Pyara ) विश्व पटल गुरु पदवी, उद्गम स्थल सनातन धर्म । ऋषि मुनि वृंद तपोभूमि, श्रम निष्ठता सफलता मर्म । नैसर्गिक सौंदर्य मनभावन, परिवेश मानवता उन्मुख सारा । मेरा भारत सबसे प्यारा ।। अनूप संस्कृति स्नेहिल छटा, मर्यादा परंपरा जीवन दर्शन । तीज त्यौहार व्रत मनोरमा, रग…

  • दीपावली की जगमग | Deepawali ki Poem

    दीपावली की जगमग ( Deepawali ki jagmag )   सजी दीपमाला उजाला है घर में झालरों की रोशनी चमकती नगर में। जगमग जहां आज लगता है सारा बहारों में खुशबू दिखे हर पहर में।।   चमकते हैं जैसे गगन में सितारे कारी कारी रातें टिमटिमाते तारे। वही रूप धरती का शोभित हुआ धारा पर जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *