I Love you Mein

आई लव यू में | I Love you Mein

आई लव यू में

( I Love you Mein )

प्रेम जप तप लगन ,
तन मन मुदित भाव ।
निहार अक्स आकर्षण,
जीवन सौम्य शीतल छांव ।
शब्द अर्थ अभिव्यंजना ,
हृदय श्रोत मधुरता अथाह ।
आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह।।

अंतराल विलोप पथ,
मैत्री चाहना परिवेश ।
हर पल आनंद जन्य,
जीवन शुभता प्रवेश ।
ऊर्जस्वित चाल ढाल,
कदम अग्र विमल गाह ।
आई लव यू में, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

हर रूप प्रतिरूप छवि,
सम्मोहन रग रग व्याप्त ।
अधर तृप्ति भावना,
साधना परम बिंदु प्राप्त ।
देव तुल्य दर्शन माला,
आहट स्वर गीतिका पनाह ।
आई लव यू में, अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

हिय प्रिय मृदु संवाद,
नेह अनुबंध प्रस्ताव ।
प्रीति रीति सौरभमय,
परवर सम स्तुत स्त्राव ।
सोच विचार मोहक आभा,
समर्पण सर्वस्व नगण्य जाह ।
आई लव यू में,अपनत्व का सरित प्रवाह ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

Similar Posts

  • शहीद फौजी का बेटा | Kavita shahid Fauji ka Beta

    शहीद फौजी का बेटा ( Shahid fauji ka beta )    मैंरे पापा घर कब आएंगे माॅं, इतना मुझको बता दो माँ। रोज़ाना मैं पूछता हूॅं तुझको, क्यों नही मुझको बताती माँ।। होली पर भी नही आए पापा, मैंरे पिचकारी नही लाए पापा। अब तो आनें वाली है दिवाली, क्या नही आएंगे इस दिवाली।। मेंरे…

  • सावन में नहीं आए भरतार | Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

    सावन में नहीं आए भरतार ( Sawan mein nahin aaye bhartar )   राह तक रही ये अंखियाॅं जो प्रेम दीवानी तेरी, साजन के बिन है अधूरी प्यारी सजनी ये तेरी। तेरे बिना साजन ये सावन लग रहा सूना-सूना, कब आओगे हमें बतादो तड़पे ये चाॅंदनी तेरी।। विरह में ऐसे तड़प रहें जैसे नही बदन…

  • प्यार निभाना पड़ता है | Pyar Nibhana Padta Hai

    प्यार निभाना पड़ता है ( Pyar Nibhana Padta Hai ) प्यार निभाना, पड़ता है ।चाहे जितनी, कठिन डगर हो ।उस पर ,जाना पड़ता है ।ह्रदय यदि, होता है विचलित ।उसको, समझाना पड़ता है ।जो कुछ, पीछे छूट गया है ।उसे ,भुलाना पड़ता है ।जिससे भी ,किया हो वादा ।उसे ,निभाना पड़ता है ।प्रेम स्वत ही…

  • जुदाई | Judaai

    जुदाई ( Judaai )    धड़कने कभी ह्रदय से जुदा नहीं हो सकती है। परदेसी पिया जुदाई सहन नहीं हो सकती है। पलक बिछाए नयना बैठे नजरे राहें तकती है। अधर गुलाबी प्रीत बरसे पांव पायल बजती है। परदेसी पिया जुदाई काले केश घटाएं घिरती बूंदे बरसात सताती है। मन का मीत पिया परदेसी याद…

  • बापू | Gandhi Smaran

    बापू  ( गाॅंधी स्मरण ) ( Bapu : Gandhi Smaran )   तीन  गोलियों  से  तुमने  चिर  जीवन  पाया बापू !  तुम  अश्वत्थामा  बन  अमर  हो  गये और  हजारों  बरसों   की   कटुता  मलीनता अपने  शोणित गंगाजल  से  सहज धो गये !!   लेकिन तुमने  जिन  पुत्रों से  प्यार  किया था जो  थे  रूठ  रूठ  कर  …

  • उड़ान | Udaan

    उड़ान पक्षी अपने गीत के बदले तोड़ लेता है धान की दो बालियाँ लौट जाता है आसमान के घने घोंसले में अनपहुँच अन्वेषा की आँखें क्षितिज के विराग को छूकर लौट आती हैं फिर से अपने अभीष्ट के अन्तिम आश्रय में डैने सन्तुलित करते हैं दूर से दूर खिसकती नीलिमा की उदार सान्द्रता और फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *