Tumse hi Himmat

तुमसे ही हिम्मत | Tumse hi Himmat

तुमसे ही हिम्मत

( Tumse hi himmat ) 

तुम से हौसला हमारा है तुमसे ही हिम्मत हमारी है तुम इस दिल का करार हो। मेरे मन के मीत तुम दिल को लगती हो कितनी प्यारी। मेरे जीवन के इस सफर में हमसफ़र हो तुम रेखा।

तुमने पग पग पे मेरा साथ दिया है मेरे घर आंगन की महकती फुलवारी हो। तुम मेरी उन्नति आशा की किरण बन प्रगति पथ पर प्रेरणा बनकर आई हो। तुम्हारे प्रेम का बहता झरना मन में दया धर्म कर्म करुणा के भाव जगाता है।

तुमने मन में प्यार के मोती लुटा मुझे साहस संबल और हौसला दिया है। तुम्हारी मुस्कुराहटों का दरिया मुझे सराबोर कर देता है। यह अटूट प्रेम का हमारा सदा बना रहे। तुम आंधियों में ढाल बन जाती हो तो तलवारों का जोश बनकर मेरा हौसला बुलंद कर देती हो।

घनघोर अंधियारों में तुम रोशनी बनकर आती हो तो भूचालों से लड़ने की हिम्मत भी तुम्हीं देती हो।मेरी थकान हरकर तुम राहतों का ठिकाना बन जाती हो। कभी तुम प्यार का हो सागर बन जाती हो कभी तुम मेरी खुशियों का ठिकाना हो।

महकती सी वादियों में तुम खुशबूओं का अतुलित भंडार हो। मेरी जिंदगी में खिलता प्यार का अहसास हो या भाव भरा कोई किरदार हो। हर हसीन लम्हों में तुम हसीं हो तुम ही मेरे दिलदार हो। मेरे घर आंगन की सुरभित बहार हो या प्रित भरी बयार हो। मेरी हिम्मत हौसला तुम ही तुम ही मेरा प्यार हो

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

 

असली हीरो | Hindi Laghu Katha

Similar Posts

  • कलयुग का प्रेम | Kalyug ka Prem

    कलयुग का प्रेम ( Kalyug ka prem )    एक बार एक लड़के ने एक लड़की से कहा “मैं तुम्हें कुछ देना चाहता हूं।” फिर लडकी ने कहा “मुझे कुछ नही चाहिए सिर्फ आप मेरा सम्मान रखना ।” लड़के ने कहा, “देखो तो, बड़े प्यार से लाया हूं यार।” जब लड़की ने देखा कि वो…

  • सोच-समझकर बोलो

    “मम्मी खाना खा लो। पापा ने भेजा है।” 5 वर्ष की मनु ने रजनी से कहा। “मुझे नहीं खाना। नाली में फेंक दे इसे।” अपने पति अशोक से नाराज रजनी ने मनु से कहा। “क्या?” मासूमियत व हैरानी से मनु ने पूछा। “तुझे एक बार में समझ में नहीं आ रहा, सुनाई नहीं आ रही?…

  • नदी पार के लोग | Laghu Katha Nadi Paar ke Log

    नदी रामपुर और कैथा गाँव के बीच से होती हुई बहती है। बरसात में जब वह उफनती है तो दोनों गाँव के खेतों को एक समान डूबोती – धोती हुई बहती है। दोनों गाँव वाले दुख नहीं मानते कि नदी को ऐसा नहीं करनी चाहिए बल्कि वे खुश होते हैं कि हमें भी नदी की…

  • कटे हुए अंगूठे की बात | Kate Hue Anguthe ki Baat

    “प्रणाम गुरूवर।” घीसा ने अपने गुरू महेश्वराचार्य को विनम्र भाव से सिर झुकाते हुए कहा। ” आरे घीसा तुम, बहुत दिनों बाद आए, कहो कैसे आना हुआ, तुम्हारा?” गुरू महेश्वराचार्य ने आश्चर्य चकित होते हुए निश्छल भाव से पूछा। “गुरूवर, आज गुरू पूर्णिमा है, सोचा दूर रहकर स्मरण करने से अच्छा है कि चल कर…

  • उजाले की ओर | Ujale ki Aur

    मनीष और उसकी बहन साक्षी दोनों ही शिक्षक हैं। उनमें समाज में व्याप्त मूढताओं पर अक्सर बहस किया करते थे। उन्हें लगता था कि बच्चों को स्कूल में यदि हम रोजाना कुछ न कुछ अंधविश्वास के बारे में जानकारी देते हैं तो वे धीरे-धीरे उनमें असर होने लगेगा। अगले दिन जब मनीष विद्यालय गया तो…

  • अनानास

    दस साल का रामू बहुत भोला भाला और सीधा लड़का था। उसको कोई भी अपनी बातों में फंसाकर उल्लू बना देता था। वह बिना सोचे समझे काम करने लग जाता था परन्तु बाद में उसको बड़ा पछतावा होता था। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उनको अनानास का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *