उम्मीद

उम्मीद

उम्मीद

 

शांत सी जिंदगी में फिर से शोर होगा

इस अंधेरी दुनिया में फिर कोई भोर होगा।

इसी उम्मीद में देखो कितनी बड़ी हो गयी मैं

थोड़ी मासूम तो थोड़ी नकचढ़ी हो गयी मैं।

कुछ अपनों को जाते देखा

तो परायों को आते देखा।

जिंदगी क्या है, लोगों से सुनते देखा

पर असल जिंदगी को मेरे दिल ने देखा।

जो चलती जा रही थी इस उम्मीद में,

कि कभी वो देखूंगी जो कभी न देखा।

न वो दिन आया, न वो रात आयी

उम्मीद की किरण फिर भी जगमगाई

न थकना न रुकना, तुझे तो है बस चलते रहना।

उम्मीद की ताकत ने जीना सिखा दिया

मंजिल की राह पर चलना सिखा दिया।

आज जिंदा हूँ तो इसी उम्मीद पर कि

शांत सी जिंदगी में फिर से शोर होगा

इस अंधेरी दुनिया में फिर कोई भोर होगा।

सोचती हूँ , क्यों रूठ गयी जिंदगी

आखिर कब तक करूं इसकी बन्दगी।

फिर से जल उठा उम्मीद का दिया

फिर एक नया सहारा दिया।

दूर तक जाना है मेरे साथ तुझे क्योंकि

शांत सी जिंदगी में फिर से शोर होगा।

इस अंधेरी दुनिया में फिर कोई भोर होगा।

 

☘️

लेखिका : अमृता मिश्रा

प्रा०वि०-बहेरा, वि०खं०- महोली

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)

 

यह भी पढ़ें : 

प्यार की लक्ष्मण रेखा | Poem pyar ki lakshman rekha

Similar Posts

  • अहसास कवि का | Ahsaas Kavi ka

    अहसास कवि का ( Ahsaas kavi ka )    जब खिले फूल खुशबू को महकाते है हाल भंवरो का जो मंडराते है हर चमन मे उढे जब ये सैलाब सा अपने भावों को हम भी लिख जाते है वार अक्सर जो दिल पर कर जाते है भान उनको भी कुछ हम करवाते है जो करती…

  • क्या हम आजाद हैं | Kya Hum Azad Hain

    क्या हम आजाद हैं कहने को आज़ाद तो कहलाते हैं, पर आज़ाद रह नहीं पाते हैं। कोई गुलाम जातिवाद का, कोई राजनीति के गुलाम बन जाते हैं। साम्प्रदायिकता और दलों के फेर में, बंधकर हम रह जाते हैं। अन्याय और अत्याचार सह सहकर, यूं ही घुटकर रह जाते हैं। आज भी देश में दहेज प्रथा,…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • सीता नवमी | Kavita Sita Navami

    सीता नवमी ( Sita Navami )   जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार जनक दुलारी महिमा अद्भुत, प्रातः वंदनीय शुभकारी । राम रमाकर रोम रोम, पतिव्रता दिव्य अवतारी । शीर्ष आस्था सनातन धर्म, सुरभि संस्कृति परंपरा संस्कार । जनक नंदिनी वैभव,राम सत्ता आधार ।। मृदु विमल अर्धांगिनी छवि, प्रति पल रूप परछाया । प्रासाद सह वनवास…

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

  • भोर की किरण | Kavita

    भोर की किरण ( Bhor ki kiran )   भोर की पहली किरण उर चेतना का भाव है उषा का उजाला जग में रवि तेज का प्रभाव है   आशाओं की जोत जगाती अंधकार हरती जग का जीने की राह दिखाकर उजियारा करती मन का   कर्मवीरों की प्रेरणा हौसलों की उड़ान है योद्धाओं की…

One Comment

Leave a Reply to Pallavi singh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *