प्यार की लक्ष्मण रेखा

प्यार की लक्ष्मण रेखा | Poem pyar ki lakshman rekha

प्यार की लक्ष्मण रेखा

( Pyar ki lakshman rekha) 

 

तपती ज्वालाओं के दिन हों या ऋतु राज महीना।
मेरे प्यार की लक्ष्मण रेखा पार कभी मत करना।

नभ समक्ष हो या भूतल हो,
तुम मेरा विश्वास अटल हो,
रहे पल्लवित प्रेमवृक्ष यह चाहे पड़े विष पीना।।मेरे..

जब जब फूल लगेंगें खिलने,
अंगारे आयेंगे मिलने,
तिमिर फंद को काट उजाला सूरज सा तुम करना।।मेरे..

क्या खोना क्या पाना मग में
तुमसा दुर्लभ होना जग में,
मेरे हृदयदेश के वन में हिरण बन के विचरना।।मेरे..

श्रृष्टि में संसार बहुत है,
लेकिन तुमसे प्यार बहुत है,
जीवन के झंझावातों में दीपशिखा सी जलना।।मेरे..

पत्थर कब होते श्रृंगारी,
प्रेमरतन धन सबपे भारी,
मलय समीर अशेष सुरा सी धारा बनकर बहना।।मेरे.

लेखिका : दीपशिखा

शिक्षिका, प्रा०वि०-महोली-2,

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)

 

यह भी पढ़ें : 

बुढ़ापा | Poem on budhapa in Hindi

Similar Posts

  • भ्रम | Poem bhram

    भ्रम ( Bhram )   जो गति मेरी वो गति तेरी,जीवन भ्रम की छाया है। नश्वर जग ये मिट जाएगा, नश्वर ही यह काया है।   धन दौलत का मोह ना करना, कर्म ही देखा जाएगा, हरि वन्दन कर राम रमो मन,बाकी सब तो माया है।   यौवन पा कर इतराता हैं, बालक मन से…

  • आओ अस्पताल बनवाएं | Hospital par Kavita

    आओ अस्पताल बनवाएं ( Aao aspatal banaye )    आओ मिलकर नेक कार्य ऐसा हम ये कर जाएं, सबके लिए सार्वजनिक यह अस्पताल बनवाएं। जहां होगा हर रोगी की बीमारियों का ये ईलाज, हर एक व्यक्ति दिन रात देगा सबको वो दुआएं।। कदम-उठाकर कदम-मिलाकर बीड़ा ये उठाओ, अपनें हो चाहें पराये सभी का जीवन ये…

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

  • राम अनुपमा | Ram Anupama

    राम अनुपमा ( Ram Anupama )   राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान जीवन आभा सहज सरल, शीर्ष वंश परिवार परंपरा । स्नेहिल दृष्टि उदार ह्रदय, वरित प्राणी जीव जंतु धरा । समता समानता भाव दर्शन, मुखमंडल नित सौम्य मुस्कान । राम अनुपमा,उत्तम जीवन मर्यादा आह्वान ।। तज राजसी ठाठ बाट, वनवास सहर्ष स्वीकार । निज…

  • जमीन | Zameen kavita

    जमीन ( Zameen )     जो जमीन से जुड़े रहे संस्कार उन्हीं में जिंदा है देशद्रोही गद्दारों से हमारी भारत माता शर्मिंदा है   हरी भरी हरियाली धरती बहती मधुर बयार यहां देशभक्ति दीप जले मन में जोशीले उद्गार जहां   यह जमी यह आसमा पर्वत नदियां लगे भावन अविरल बहती गंगधारा बलखाती सरिता…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *