राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार

राघव अनुपमा में : वैदेही चिन्मय श्रृंगार

 

सनातन धर्म संस्कृति अंतर,
राम उपमा मर्यादा पुरुषोत्तम ।
शिरोधार्य कुल वंश आज्ञा,
आदर्श प्रेरणा चरित्र सर्वोत्तम ।
परिणय आभा जनक दुलारी,
जप तप साधना शील अवतार ।
राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।।

दिव्यता भव्यता अनूप पर्याय,
विमल मृदुल सौम्य छवि।
ब्रह्म कवच आराध्य श्री आरेख,
सहन सशक्ति ओज तुल्य रवि ।
उदात भाव अंतरंग सुरसरि ,
सर्वदा अनुकरणीय सुसंस्कार।
राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।।

मधुर प्रिय धीरोदत्त वचन,
प्रगाढ़ आस्था धर्म कर्म ।
अटल ज्योत संबलन दीप,
वनवास सकल पूर्णता मर्म ।
रक्षा प्रतिबद्ध नारी स्वाभिमान,
सगुण अभिव्यक्ति पथ साकार ।
राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।।

अर्पण तर्पण समर्पण व्यंजना,
शिष्ट विशिष्ट काल परिस्थिति।
रघुनंदन आलोक सदैव मंद,
सुनयना सुता प्रज्ञा अनुपस्थिति ।
राम यात्रा सीता प्रेय रथ अथक ,
लोक हित परीक्षा उत्कर्ष सार ।
राघव अनुपमा में, वैदेही चिन्मय श्रृंगार ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

पुण्यों का श्री वंदन | मकर संक्रान्ति पर्व पर

Similar Posts

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • उन्मुक्त जीवन | Unmukt Jivan

    उन्मुक्त जीवन ( Unmukt jivan )    जिवन के हर पडाव पार करता हूं महफिल यारों की सजाता हूँ मैं आसमान को छूने की कोशिश करता हु.. मैं अल्फाजो को समझता हूँ मैं कलम से जवाब देता हूं घायल दिल का हाल, कविता मे बया करता हूँ. मैं आजाद हूँ, यही महसूस करता हूं शब्दों…

  • मन की बातें | Heart touching kavita

    मन की बातें  ( Man ki baten : Heart touching kavita )   क्या कहूँ कैसे कहूँ तुम्हें मैं मन की बात कही ना जाए ना जाने बार बार मेरे कदम क्यों थम से जाते हैं जब भी गुजरना चाहता हूं तुम्हारे शहर से पल दो पल के लिए ना सही जनम जनम का साथ…

  • रीड योर वे , आनंद का परम स्पंदन | Kavita Read Your Way

    रीड योर वे , आनंद का परम स्पंदन   पुस्तक आभा मनोहारी, उरस्थ शीतलता प्रदायक। तृप्त कर जिज्ञासा पटल, अभिव्यक्ति प्रेरणा नायक । शब्द भाव सरित वाहिनी, नित्य शुभता मानस मंडन । रीड योर वे, आनंद का परम स्पंदन ।। स्व रुचि अभिरुचि चयन, विषय शीर्षक सहज विकल्प । ज्ञान तरंगिनी भव्य उपमा, शिक्षण अधिगम…

  • मुस्कान | Muskaan

    मुस्कान ( Muskaan )    ढा गई गजब मुस्कान तेरे होंठों की देखते ही रह गए झील सी आंखों मे गालों पर उतर आई केसों को लड़ी फेर गई मुस्कान हौले से मुझमें भी… जाने किस घड़ी मे रचा मालिक ने तुझे तुझ सी कोई और नजर आई ही नही समाई तू मुझमें या खुद…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *