पुण्यों का श्री वंदन | मकर संक्रान्ति पर्व पर

मकर संक्रान्ति पर्व पर

ओज पुंज सूर्यदेव भगवान,
सहर्ष उत्तरायन शुभागमन ।
धरा गगन उत्संग शुभता,
रज रज पावनता रमन ।
देवलोक जागरण बेला,
आनंद जीवन अंकुर नर्व पर।
पुण्यों का श्री वंदन,मकर संक्रान्ति पर्व पर।।

जप तप अर्पण तर्पण ,
अद्भुत अनुपम संयोग ।
मंगलता अथाह संचरण,
परमानंद अनुभूत योग।
नूतनता उत्सविक श्रृंगार,
कर्म धर्म पट अर्थव कर ।
पुण्यों का श्री वंदन,मकर संक्रान्ति पर्व पर ।।

सुशोभित संस्कृति संस्कार,
मान सम्मान आदर भाव ।
नमन वरिष्ठजन चरण प्रभा,
अनुज सानिध्य आशीष छांव ।
परम्परा मर्यादा निर्वहन संग,
संबंध अभिव्यंजन स्नेहिल गर्व कर ।
पुण्यों का श्री वंदन,मकर संक्रांति पर्व पर ।।

धनु सह मकर राशि परिध,
सूर्य देवता अति हर्षित ।
पुत्र शनि मुद्रा असीम प्रसन्न ,
सिंहासन भाल स्नेह दर्शित ।
परम पद कर्म धर्म आस्था,
नैतिकता आविर्भाव जन कर्व पर ।
पुण्यों का श्री वंदन,मकर संक्रान्ति पर्व पर ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

पर हार कभी न स्वीकार कर | Haar Kabhi na Swikar Kar

Similar Posts

  • शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ

    शालिग्राम तुलसी कहलाई हूॅ विष्णु की अनुयायी हूँ,मैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।टेक वरों की माता हूँ,भाग्य विधाता हूँ।सुख की दाता हूँ,मैं रज रक्षक सबकी,भाग्य भव दाता हूँ ।हर भवन में आई हूँ,विष्णु की अनुयायी हूँमैं वृन्दा तुलसी माई हूँ।।1। दैत्य कुल में जन्मी,हरि कीर्तन की धुनी,त्रिभुवन बंदन में रमी,पतितों की हूँ तारिणी।सत्य सतीत्व को पहनीलक्ष्मी…

  • एक हो गये हम | Ek Ho Gaye Hum

    एक हो गये हम ( Ek Ho Gaye Hum ) सावन निकले जा रहा, दिल भी मचले जा रहा। कैसे समझाये दिलको, जो मचले जा रहा। लगता है अब उसको, याद आ रही उनकी। जिसका ये दिल अब, आदि सा हो चुका है।। हाल ही में हुई है शादी, फिर आ गया जो सावन। जिसके…

  • हिन्दी | Kavita on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )  भारत की शान है हिन्दी भारत की पहचान है हिन्दी। संस्कृत की संतान हैं हिन्दी , हमारी संस्कृति की शान है हिन्दी। भारत के भाल की है बिन्दी, हम सब का अभिमान है हिन्दी। हिन्दी से है हिन्दुस्तान, जग में है इसका नाम। ज्ञान का भंडार है हिन्दी , कई भाषाओं…

  • एक पुरुष की पीड़ा | Purush ki Peeda

    ” एक पुरुष की पीड़ा “ ( Ek purush ki peeda )   कहने को तो मर्द ताकतवर होता है, पर उससे बड़ा कमजोर कोई नहीं होता, कानून भी बने हैं नारी की सुरक्षा के लिए मर्दों की कोई सुनने वाला कहाँ होता है। जीवन भर परिवार के लिए कमाता है, जोड़कर जमा पूंजी आशियाना…

  • सांवलिया सेठ है दयालु | Sanwaliya Ji par Kavita

    सांवलिया सेठ है दयालु ( Sanwaliya seth hai dayalu )   देश के कोने-कोने से जहां पर आतें है कई श्रद्धालु, रोग-कष्ट सबका हर लेते वह सांवरिया सेठ दयालु। विश्व प्रसिद्ध मन्दिर है वह राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में, जहां विराजे कृष्ण-अवतार सांवलिया सेठ कृपालु।। जिनका सम्बन्ध बताया जाता है भक्त मीरा बाई से, वें है गिरधर गोपाल…

  • कृष्ण बाल लीला | Krishna Bal Leela

    कृष्ण बाल लीला! ( Krishna Bal Leela )    खेलत गेंद गिरी यमुना-जल,कूद पड़े श्री कृष्ण कन्हैया। गोकुल गाँव में शोर मचा ,दौड़ के आई यशोदा मैया। ग्वालों के होश उड़े यमुना तट,कैसे बचेंगे कृष्ण कन्हैया। बांके बिहारी, ब्रह्मांड मुरारी,को नाग के ऊपर देखी मैया। गोंदी में आ जा मेरे कन्हैया,कहने लगे नन्द बाबा औ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *