वैदिक श्रेय श्री वंदन | Vaidik Shrey Shree Vandan

वैदिक श्रेय श्री वंदन

( Vaidik shrey shree vandan )

 

विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन

श्रुति ग्रंथ अप्रतिम महत्ता,
ब्रह्म आलोक आगार ।
कारण प्रयोग प्रभाव तथ्य,
स्वप्न प्रभा यथार्थ आकार ।
भौतिकी रसायन गणित संग,
चिकित्सा सूत्र मर्म स्पंदन ।
विज्ञान के आधार में,वैदिक श्रेय श्री वंदन ।।

विज्ञानी तपन जपन,
लक्ष्य दीप्त उर धारा ।
खगोल अनूप संधान क्षेत्र,
ज्ञान प्रेरणा पुंज सारा ।
चंद्रयान तृतीय सफलता,
सदा शीर्ष मनुज संवेदन ।
विज्ञान के आधार में,वैदिक श्रेय श्री वंदन ।।

अलौकिक मानव प्रतिभा,
हर कदम हर्ष उल्लास ।
शब्द भाव अर्थ अवबोधन,
प्रगति दिशा दिव्य उजास ।
आलोकित नित संघर्ष पथ,
सफलता अप्रतिम आलिंगन ।
विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन ।।

शुन्य सह परम बिंदु,
ब्रह्मांड अनुपम विवेचना ।
ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद संग,
अथर्ववेद महत्ता संचेतना ।
मानवता हित सदैव अहम,
सतत नवीन शोध अभिनंदन ।
विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन ।।

 

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

चतुर्दश मणि रत्न अनूप | Chaturdash Mani Ratna Anup

Similar Posts

  • प्यार निभाना पड़ता है | Pyar Nibhana Padta Hai

    प्यार निभाना पड़ता है ( Pyar Nibhana Padta Hai ) प्यार निभाना, पड़ता है ।चाहे जितनी, कठिन डगर हो ।उस पर ,जाना पड़ता है ।ह्रदय यदि, होता है विचलित ।उसको, समझाना पड़ता है ।जो कुछ, पीछे छूट गया है ।उसे ,भुलाना पड़ता है ।जिससे भी ,किया हो वादा ।उसे ,निभाना पड़ता है ।प्रेम स्वत ही…

  • नया साल | Naya Saal Kavita

    नया साल ( Naya saal )   नए साल का स्वागत है नया साल अब आगत है   कोई सपनों का दीप जलाए कोई अपनों को पास बुलाए कोई सोवत कोई जागत है नए साल का स्वागत है   साल पुराना था दु:खदाई बहुत करोना किया तबाही नया सुखी कुछ लागत है नए साल का…

  • किताब | Kitab

    किताब ( Kitab )    पन्ने फड़फड़ाते रहे और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही शब्दों के मायने बदलते गए बदलते हुए अपनों की तरह बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह…

  • मन की पुकार | Man ki Pukar

    मन की पुकार हर धड़कन तेरे नाम से धड़कती है,तेरी यादों की लौ दिल में चमकती है।आज भी तेरी हंसी का दीवाना हूँ मैं,तुझसे बेशुमार प्यार निभाना चाहता हूँ मैं। तेरे कदमों की आहट अब भी सुनाई देती है,मेरे ख्वाबों में हर रात तू ही दिखाई देती है।तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा है मेरा,आज…

  • आजादी के तराने | Azadi ke tarane kavita

    आजादी के तराने ( Azadi ke tarane )     क्रांतिकाल में लड़ी वीरों ने आजादी की लड़ाई थी भारत माता के चरणों में प्राणों की भेंट चढ़ाई थी   हंसते-हंसते झूल गये फांसी के फंदे चूमे थे आजादी के परवाने बस देश प्रेम को झूमे थे   रणभूमि में कूद पड़े रणवीर जौहर दिखलाने…

  • सरहदें

    सरहदें कौन कहता है,सरहदों का कोई रंग नहीं होता,वो बताएँगे सरहद का रंग,जिसने इन लकीरों को बनते देखा,बहते गर्म लहू से,बनती खिंचती रेखा सरहद का रंग लाल होता हैगाढ़ा तरल लालजो बहता रहता हैगलेशियर से निकलीनदी की तरहजो कभी सूखती नहीं धर्म और भाषा का भेदबड़ा होता है, बहुत बड़ाजिसे नहीं मिटा पायागाँधी जैसा महामानव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *