विजय संकल्प

विजय संकल्प

विजय संकल्प

 

 

हार माने हार होत है

जीत माने जीत,

जीतने वाले के संग

सब लोग लगावत प्रीत।

 

मन कचोटता रह जाता

जब होता है हार,

मन ही बढ़ाता है मनोबल

जीवन सीख का सार।

 

जीत-हार का जीवन चक्र

सदैव चलता रहता है,

जीत-हार उसी की होती है

जो खेल खेलता रहता है।

 

बारम्बार हारने वाला

शिखर पर विजयध्वज लहराता है,

हार से जो घबरा जाये

इतिहास कहाँ रच पाता है।

 

कभी हार से निराश न होना

चाहे जितना हारो,

विजय का संकल्प लेकर मन में

हार को पछाड़ो।

 

?

लेखक: त्रिवेणी कुशवाहा “त्रिवेणी”
खड्डा – कुशीनगर

यह भी पढ़ें :

लक्ष्य

Similar Posts

  • शोहरतों का परचम | Poem shohraton ka parcham

    शोहरतों का परचम ( Shohraton ka parcham )   कीर्ति पताका यशस्वी हो जीवन संवार लीजिए। अपनापन अनमोल बांटकर सबको प्यार कीजिए।   शोहरतों का परचम लहरे शुभ काम हमारा हो। मुस्कानों के मोती सबको बहती नेह की धारा हो।   प्रीत बगिया खिल जाए सद्भावों से जी लीजिए। दिलों में चर्चा आपकी अहमियत सबको…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • किताब जिंदगी की | Kitaab Zindagi ki

    किताब जिंदगी की ( Kitaab Zindagi ki ) जिंदगी की किताब मे,अभी कुछ पन्ने खाली हैं ,आओ रंग दें उन्हे भी ,जो पल अभी बाकी हैं ।न जाने कब जिंदगी कीशाम हो जाए,न जाने कब शाम तो आए ,पर सुबह न आए।हर सांस पर अटकी है,दूसरी आती हुई सांस, ।न जाने कब प्रबल ,अनहोनी हो…

  • चाॅंद पर उतरा विज्ञान | Chand Par Utra Vigyan

    चाॅंद पर उतरा विज्ञान ( Chand par utra vigyan )    आज हमारे हिन्दुस्तान ने इतिहास ऐसा ये रच दिया, अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर चन्द्रयान लैंडिंग कर दिया। टिकी हुई थी विश्व की नज़रें इस दिन चंद्र के सामने, हमनें भी फिर क़लम उठाकर रचना एक रच दिया।। इसरो के वैज्ञानिकों ने ये नामुमकिन कार्य…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • देश प्रेम | Kavita Desh Prem

    देश प्रेम ( Desh Prem ) मां, ऐसी मुझे जवानी दे मर जाऊ, इस देश के खातिर, शाम सूबा ये, पानी दे मां ऐसी मुझे जवानी दे । नही चाहिये हल्दी, चंदन, तन को पीला करने को l देना है तो गर्व से मुझको,  तिलक धारा धूल बलिदानी दो l मां ऐसी मुझे जवानी दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *