Poem on Kamal ka Phool in Hindi

कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

कमल

( Kamal )

 

कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक

उद्गम स्थल कर्दममय,
उरस्थ प्रेरणा संदेश ।
निर्माण आर्दश चरित्र,
आभा शांति संजेश ।
वंदन मां वीणा वादिनी,
ज्ञानोदय पथ परिचायक ।
कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।।

गणतंत्र दिवस श्री बेला,
राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा ।
शोभित उन्नत राष्ट्रीयता ,
अनुभूत स्नेहिल प्रभा ।
राष्ट्र अस्मिता गरिमा गौरव,
सदा देश प्रेम महानायक ।
कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।।

रक्ताभ श्वेत नील सह,
गुलाबी बैंगनी वर्ण छवि ।
निष्कपट स्पष्ट धवल उर,
विकास प्रगति भाव नवि ।
शिरोधार्य सनातन संस्कृति ,
मृदुल सुसंस्कार स्वर गायक ।
कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।।

प्रज्ञान सुख समृद्धि आनंद,
गौरवशाली अनूप पहचान ।
पुरात्तन कला कथा दृष्टांत,
नित शीर्ष उपासनिक स्थान ।
कलम प्राण प्रतिष्ठा पावन ,
अग्र पद हिंद अधिनायक ।
कमल का विमल रूप ,यश वैभव प्रदायक ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/shardiya-navratra/

Similar Posts

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

  • सत्यमेव जयते | Satyameva Jayate | kavita

    सत्यमेव जयते ( Satyameva Jayate ) ***** डाॅ० कफिल की रिहाई, मीडिया में है छाई। यह बात फिर उभरकर आई, सत्य परेशान हो सकता है- पराजित नहीं भाई । यह कोई नहीं बात नहीं सैकड़ों ऐसे किस्से है सदियों सुने , सुनाए जा रहे हैं। फिर भी वही गलती सब दोहराए जा रहे हैं। ताज़ा…

  • मै फक्र से कहती हूं | Phakar se

    मै फक्र से कहती हूं ( Mai phakar se kahti hoon )   मेरे पास भी दोस्त है, अंधेरी रातो मे खड़ा मेरा प्यार है, मुझे रोशनी देता वह चाँद है ।। हाँ मै चाँदनी नहीं, मैं तो फूल हू जिसे पाने उसने काटो से रिश्ता जोड़ा है । मेरे पास दोस्तों की महफिल नही…

  • अमर

    अमर दुनिया की हरवस्तु जन्म लेती हैऔर मरती हैइस मरणधर्माजगत में अमर कीकल्पना करने वालाकोई महान हीकल्पनाकार होगाकर्मों के सही सेक्षयोपशम होने परमनुष्य भव मेंसही से कर्मों काक्षयकर संपूर्णज्ञान प्राप्त होनेपर मिलन जबआत्मा से स्वयं काहोता तो आत्माके शुद्ध रूप सेफिर कोई भेदभेद न रहताज़िंदगी का सफ़रआयुष्य जितनाकेवली का होताधर्म का हीउस अवस्था मेंपहुँचने का…

  • दया धर्म का मूल है | Kavita

    दया धर्म का मूल है ( Daya dharm ka mool hai )     दया भाव जीवो पर रखे दया धर्म का मूल है दीन दुखी निर्धन सताना मानव भारी भूल है   दया करें उन लाचारों पर रोगी और बीमारों पर जहां बरसा कहर टूटकर हालातों के मारो पर   आओ जरा संभाले उनको…

  • मेरी सरगोशियाँ | Hindi poetry meri shargoshiyan

    मेरी सरगोशियाँ ( Meri shargoshiyan )   मैं मेरे मन के एहसास को संजोकर उसके प्रेम की अनुभूति को लिखने चला मेरे ख्यालों में मेरे ख्वाबों में वो आकर मेरे जज्बातों की अग्नि को प्रदीप्त कर दी आकर कानों कुछ सरगोशियां की कितने दीवाने हो तुम मेरे प्यार में ये तुम्हारा पागलपन है क्यों करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *