विजय संकल्प

विजय संकल्प

विजय संकल्प

 

 

हार माने हार होत है

जीत माने जीत,

जीतने वाले के संग

सब लोग लगावत प्रीत।

 

मन कचोटता रह जाता

जब होता है हार,

मन ही बढ़ाता है मनोबल

जीवन सीख का सार।

 

जीत-हार का जीवन चक्र

सदैव चलता रहता है,

जीत-हार उसी की होती है

जो खेल खेलता रहता है।

 

बारम्बार हारने वाला

शिखर पर विजयध्वज लहराता है,

हार से जो घबरा जाये

इतिहास कहाँ रच पाता है।

 

कभी हार से निराश न होना

चाहे जितना हारो,

विजय का संकल्प लेकर मन में

हार को पछाड़ो।

 

?

लेखक: त्रिवेणी कुशवाहा “त्रिवेणी”
खड्डा – कुशीनगर

यह भी पढ़ें :

लक्ष्य

Similar Posts

  • सूनी होली | Poem suni holi

    सूनी होली ( Suni holi )   छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली   भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा जितना…

  • सादगी | Laghu Katha Saadgi

    निशांत आज अपनी मां के साथ लड़की देखने गया उसकी मां ने निशांत के कहने पर मॉर्डन दिखने वाली लड़की की खोज पूरी कर ली थी। निशांत की मां ने आज उसे लड़की से मिलने के लिए मना ही लिया था ताकि वो भी शादी करके अपना घर बसा ले पर मामला यहां तो उल्टा…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

    सतत विद्रोही ( Satat Vidrohi )  सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन, निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’ मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया… धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया क्रांतिवीरों के यशोगान में ही मैंने जीवन का सब सुख…

  • कविता का सच | Kavita ka Sach

    कविता का सच ( Kavita ka Sach ) सुनो, कविता काएक सच सुनोजब सारे चौकन्नेझूठ सोते है,तब शर्मीली-सीसच्चाइयाँ कवितामेंअंकुरित होजागती है।जब हमारी मिली-जुलीइच्छाएँ हारनेलगती हैतो वे हुनर कीशरण ले लेती हैं।तुम्हारी स्मृतियाँमुँह लटकायेघर की दरों-दीवारपर आ बैठती है।वहाँ उसेदेहरहित उपस्थिति केस्वादिष्टदिलासे नही पसन्दजहाँ शाखाओं कीजड़े पेड़ के भीतरफूटती हैवहाँ प्रेम कीशाखाएँस्मृतियों के भीतरजा फूटती है।मिठास…

  • कवि हूँ कविता में जिन्दा रहता हूँ | Kavi Hoon

    कवि हूँ, कविता में जिन्दा रहता हूँ ( Kavi Hoon Kavita me Jinda Rahta Hoon )    तुम समझ सको, शब्दों की भाषा, तुम जान सको, सपनों की आशा। बादलों का उड़ना, तुम देख सको, बहती हवा को, तुम महसूस करो। तुम डूब के जानो, सागर की गहराई, तुम उड़ के नापो, अम्बर की ऊँचाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *