वक्त के सांचे मे | Waqt ke Sanche me

वक्त के सांचे मे

( Waqt ke sanche me )

 

हादसों से भरा शहर है ये
सावधानी हटी और दुर्घटना घटी

अंधेरे में भी उजले नजर आते हैं यहां
पलकों के झपकाने से हकीकत नहीं बदलती

अंधे मोड़ से भरी सड़कों का जाल है यहां
भटक गए हैं कई से शेक्खियाँ बघार्नेवाले

होड़ के बाजार में खड़े हैं आप जानिब
बिक जाओगे आप और खबर भी न होगी

लगा दी जाती है बोली हर हुस्न की यहां
रूह से सजी बातों का अब दौर नहीं रहा

घोटाले ही घोटाले हैं इस बाजार के मेले में
अपने ही बेच देंगे आपको कौड़ी के मोल में

रहना है अगर आपको शामिल होकर यहां
तो बदल लो खुद को वक्त के सांचे में ढालकर

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

रद्दी | Raddi

Similar Posts

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • आजमाने की खातिर | Ghazal Aazmane ki Khatir

    आजमाने की खातिर ( Aazmane ki khatir )   वो अक्सर मुझे आज़माने की खातिर। जलता रहा खुद जलाने की खातिर।। मुहब्बत में आया तो इक बात समझी, ये आंखें हैं आंसू बहाने की खातिर।। लुटाकर के सब कुछ ये अंजाम देखा, मिला न कोई दिल लगाने की खातिर।। उजाड़े थे जिसने कई घर सुकूं…

  • हमारे वृद्ध | Hamare Briddh

    हमारे वृद्ध ( Hamare Briddh )    बुजुर्गों के हाथ आशीर्वाद के लिए उठे तो अच्छे लगे यह दौलत, शोहरत ,नाम यही छूट जाना है रहना है सिर्फ इंसानियत और इंसान यह चिंतन मनन और मंथन अनुभव, तजुर्बा, गहनता वृद्ध फलदार वृक्ष की तरह हंसते, मुस्कुराते आशीष देते तटस्थता, सहजता, सरलता प्रकृति से सब कुछ…

  • चौहान शुभांगी मगनसिंह जी की कविताएँ | Chauhan Shubhangi Poetry

    हर युग में चलते चलीं कविता हर युग मेंचलते चलीं कवितालोग क्या कहेंगेयह नहीं सोचतीं कभीहाशिए पर फेंक दिए घटक को प्राथमिक स्थान दिलाती कवितामेघों को अपना दूत बनाकरभावों को व्यक्त करतें कालीदासरामायण के रचयितावाल्मिकीहो या राम के दास तुलसीदासलहर लहर पर लहरातेकामायनी लिखते जयशंकर प्रसादमैं अकेलामैं अकेला…गाते हुए निराले से निरालादुख की बदलीअधूनिक मीरा…

  • लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

    लफ़्ज़ों की हकीकत ( Lafzon ki Haqeeqat )    मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में समेट नही सकती क्योंकि— तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से गृहण करना चाहती हूँ किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में कितना भयप्रद है। नकार देती…

  • हम कब जागेंगे | Hum kab Jagenge

    हम कब जागेंगे? ( Hum kab jagenge )  अपनों की आवाज़ अपनों के खिलाफ बुलंद कराते हैं.. कुछ टुकड़े फेंक ललचाते हैं और हम, आपस में टकराते हैं! जाल यही हुक्मरानों की चाल यही राजघरानों की हमें बांट, लहू ये पीते हैं और लाशों पर फख्र से जीते हैं उनकी चालों के हम मुहरें हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *