Raddi

रद्दी | Raddi

रद्दी

( Raddi )

 

माना की जरूरत नहीं किसी की आपको
समर्थ है स्वयं में ही खुद के प्रति
तब भी आप
पूर्णता में ईश्वर तो नहीं है

किसी से हाथ मिलाकर के तो देखिए
साथ से चलकर तो देखिए
किसी के होकर तो देखिए
हो जाएगा आभास आपको भी
अपनी पूर्णता का

सहयोग ही तो सीखाता है
जीवन जीने की कला
अन्यथा मशीनी युग में स्वयं को भी
मशीनी सांचे में ढाल लेना ही
कहां तक की श्रेष्ठता है

हर तबके के लोग हैं समाज में
आप भी इसी समाज का एक हिस्सा है
अपने हिस्से की बेरुखी से आप
भला आनंदमय कैसे रह सकते हैं

दिखावे की जिंदगी
इंसानियत से दूर कर देती है
और आप सिर्फ झूठे बड़प्पन के अहम में ही जीते रह जाते हैं
जिसका कोई अर्थ नहीं होता
टोकरी में पड़े रद्दी की तरह

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तरीके से | Tarike se

Similar Posts

  • देश अब तुम्हें पुकारे

    देश अब तुम्हें पुकारे वापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारेदेखो हाल इस धरती काजो तुम कर गए हमारे हवालेवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे भूल गए सब तुम्हारी कुर्बानीलहू तुम्हारा बहा कटे हाथ और पैरमां बहन पत्नी और बेटीरोती थी तब घर में अकेलीवापस आओ देश के लालोदेश अब तुम्हें पुकारे…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • नफरत भरी है जमाने में

    नफरत भरी है जमाने में नफरत भरी है जमाने मेंदर्द भरा है दिवाने मेंवह मजा नए में अब कहांजो मजा होता था पुराने में।। पैसा है तो अब प्यार हैमोहब्बत भी एक व्यापार हैइंतजार कौन करता हैजब बेवफा सरकार है।। दौर कहां अब पुराना हैदेवदास जैसा कोई दीवाना हैअब तो पैसे से दिल्लगी होतीप्यार तो…

  • तुलसी पूजन दिवस | Tulsi Pujan Diwas

    तुलसी पूजन दिवस ( Tulsi pujan diwas )   तुलसी जी की महिमा न्यारी है पूजा पाठ व्रत उपासना, सदा शोभित शीर्ष स्थान । पुनीत पावन मंगल आभा, दुःख दर्द मूल अवसान । घर परिवार अनूप दर्शन कर, खिलती जीवन फुलवारी है । तुलसी जी की महिमा न्यारी है ।। भगवान विष्णु प्रिया बन, संपूर्ण…

  • घर की इज्जत बची रहे | Kavita Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत बची रहे ( Ghar ki izzat bachi rahe )   ज्यादा पाकर मैं इतराऊं, कम से मनवा दुखी रहे। दोनों की जाने दो भगवन, घर की इज्जत बची रहे।। घर आया भूखा ना जाए, नहीं मांगने मैं जाऊं। इतनी ताकत मुझको देना, मेहनत करके ही खाऊं।। अपने कर्मों पर इतराऊं, पर सेवा…

  • मां का दर्द | Maa ka Dard

    मां का दर्द ( Maa ka dard )   संसार में कोई ऐसी दवा नहीं , जो मां का दर्द दूर कर सके। आठों पहर जो स्वयं को भुलाए, दूसरों के दुख की चिंता करती। उसकी भूख खत्म सी हो गई, बच्चों को पीड़ा से कराहते देख। मातृत्व के समान इस जग में, कोई और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *