Watan ki khushboo

वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

सियासी नफ़रतों की आग ये बुझानी है
ख़ुलूस प्यार वफ़ा से ही जीत पानी है

ये धर्म मज़हबों की जंग अब तो बंद करो
हरेक शख़्स में इंसानियत जगानी है

इरादे हमने ज़माने में कर दिये ज़ाहिर
वतन की आबरू हर हाल में बचानी है

सबक ये हमको बुजुर्गों से ही मिला अपने
कि पहले देश है फिर बाद ज़िन्दगानी है

वतन परस्ती की ग़ज़लें यूँ हम सुनाते हैं
इन्हीं से देश में हमको अलख जगानी है

कुकर्मियों की सज़ा और अब कड़ी कर दो
वतन की बेटियों की लाज अब  बचानी है

ये कौल कामिनी करती है रूबरू सब के
कि दिल ओ -जान हमें देश पर लुटानी है

डॉ कामिनी व्यास रावल

(उदयपुर) राजस्थान

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई | Ghazal Lines in Hindi

    तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई ( Tayashuda kagazon par bayani hui )   तयशुदा कागज़ों पर बयानी हुई हम ग़रीबों की क्या ज़िंदगानी हुई एक पागल ने खोले थे दिल के वरक़ सारी दुनिया मगर पानी-पानी हुई तेरी आँखों में अब भी है रंग-ए-हिना इतनी संजीदा कैसे कहानी हुई उनसे मिलते ही इतने दिये जल…

  • लौट आ अब तू कहाँ है | Laut aa Ab

    लौट आ अब तू कहाँ है ( Laut aa ab tu kahan hai )    तू दिखा यूं मत गुमाँ है और भी देखो मकाँ है फूल दूँ कैसे उसे अब वो नहीं अब दरमियाँ है दिल यहाँ लगता नहीं अब वो हुआ जब से निहाँ है उस हसीं से तू मिला दे ये ख़ुदा…

  • उलझे हुए हैं | Uljhe Hue Hain

    उलझे हुए हैं ( Uljhe Hue Hain ) अपने जज़्बात में उलझे हुए हैं इक मुलाकात में उलझे हुए हैं दर्द की तान, बसी है जिनमें, ऐसे नग़मात में उलझे हुए हैं चाँदनी की सी चमक है जिस में सब उसी गात में उलझे हुए हैं इससे हासिल तो नहीं होता कुछ, फिर भी सब…

  • इरादा आप का | Irada Aapka

    इरादा आप का ( Irada Aapka ) अब इरादा आप का सरकार क्या है इस कहानी में मिरा किरदार क्या है। चंद सिक्कों में अना बिकती यहां पर और तुम कहते हो की बाज़ार क्या है। दोस्त चारागर दवा जो दे रहा तू ज़हर की उसमें बता मिक़दार क्या है। पैरवी वो मुद्दई ही कर…

  • घर आबाद रखना | Ghar Aabaad Rakhna

    घर आबाद रखना मुसलसल दिल को अपने शाद रखनामेरी यादों से घर आबाद रखना गुज़ारी है ग़मों में यूँ भी हँसकरमुझे है प्यार की मरजाद रखना मिलेंगे हम ख़ुशी से फिर यहीं परलबों पर बस यही फ़रियाद रखना वफ़ा के फूल ख़ुद खिलते रहेंगेसदा देते इन्हें तुम खाद रखना बहारें दे रहीं हैं दस्तकें फिरसनम…

  • ज़माने के चलन | Zamane ke Chalan

    ज़माने के चलन ( Zamane ke Chalan ) ज़माने के चलन ही सीख यह हमको सिखाते हैंकिसी को याद रखते हैं किसी को भूल जाते हैं छलकते हैं किसी की आँख से हर वक़्त पैमानेमुहब्बत से हमें हर बार वो जी भर पिलाते हैं न जाने कौन सा वो गुल खिलाने पर हैं आमादाअदाओं से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *