दिवाली आई

ये दिवाली है निराली

ये दिवाली है निराली

जगमग-जगमग करती आई प्यारी ये दिवाली,
कोना कोना साफ़ करों बजाओ सब ये ताली।
कार्तिक माह की अमावस है इसदिन निराली,
जेब हमारी ख़ाली है पर पकवान भरी थाली।।

साफ़ करों घर का ऑंगन एवं बाहर की नाली,
दोस्तों के संग ख़ूब खेलो राम-श्याम मिताली।
बयां नही किया जाता अलोकित यह दिवाली,
मालपुआ शक्करपारा संग दाल बनें निराली।।

तरह तरह के व्यंजन बनते घर के द्वार रंगोली,
नए नए कपड़े पहनते ये स्टाईल वाली जाली।
ख़ूब पटाखे चला-चलाकर जेबें करदेते ख़ाली,
कोई अंगूठी लाएं घर में कोई लाते यह बाली।।

साॅंझ समय दीपक जलाते पग-पग उजयाली,
गणेश कुबेर संग लक्ष्मी पूजन थाल सजीली।
घर ताक गाय बैल वाहन सबों जगह दिवाली,
खेतों में जो फसले लहराती होती खुशहाली।।

देख ख़ुशी होती सबको खिल जाती है लाली,
विद्युत खम्भों पर लाईटे लगती हर एक गली।
तमस मिटाता है ये पर्व कहलाता जो दिवाली,
धन समृद्धि दर आती है दरिद्रता जाती चली।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय

अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • बचपन के दिन | kavita

    बचपन के दिन ( Bachapan ke din ) पलकों  पे  अधरों  को  रख कर, थपकी देत सुलाय। नही रहे अब दिन बचपन के, अब मुझे नींद न आय।   सपने  जल गए भस्म बन गई, अब रोए ना मुस्काए, लौंटा दो कोई  बचपन के दिय, अब ना पीड़ सहाय।   किससे मन की बात कहे,…

  • पिता होते हैं महान | Pita par poem

    पिता होते हैं महान ( Pita hote hain mahaan )  पिता जी आप महान, हम आपकी संतान । हम-सब के हैं अभिमान, नित्य गाएं आपका ही गुणगान। आपके कंधों पर बैठकर जाने दुनिया जहान, मिली आप ही से है पहचान; बनें हैं जो सभ्य इंसान। पिताजी आप महान…. उंगली पकड़ हमें चलना सिखाए, सारे नाज…

  • हिन्दुस्तान को जगाओ | Kavita Hindustan ko Jagao

    हिन्दुस्तान को जगाओ ( Hindustan ko Jagao ) हम कुम्भ की भाँति सो रहे हैं, बाहरी आकर हमें टटोल रहे हैं, हम खुशी का सपना देख रहे हैं, बाहरी कारोबार को बटोर रहे हैं, हम हिन्दू हिन्दी में खुश हो रहे हैं! बाहरी हिन्दुस्तान को लपेट रहे हैं। हम मात्र दो बच्चों में बस कर…

  • तलाश | Talaash

    तलाश ( Talaash )   खड़े रहते हैं राह में, गम हरदम खुशी की तलाश में, उम्र गुजर जाती है बहुत मुश्किल है, यकीन कर पाना अपनों को ही समझने मे उम्र गुजर जाती है पसरा है फिजां मे, धुंआ भी कुछ इस कदर मंजिल की तलाश मे ही, उम्र गुजर जाती है खारों से…

  • Romantic Ghazal | Love Ghazal -पहला प्यार

    पहला प्यार (Pahla Pyar )   हृदय को तोड बताओ ना, कैसे तुम हँस लेते हो, बिना सोचे समझे कुछ भी तुम, मुझसे कह देते हो।   प्यार करते है तुमसे पर, मेरे भी कुछ अरमां है, जिसे कदमों से मसल कर,जब जी चाहे चल देते हो।   क्या मेरे दिल की बातें, तेरे दिल…

  • दिवाली पर

    दिवाली पर मिष्ठान की तश्तरीअब भरी ही रहती हैरंगोली भरी दहलीज़ भीअब सूनी ही रहती है रामा श्यामा करना हमेंअब बोझ लगने लगाबुजुर्गों का आशीर्वादअब बोर लगने लगा यह काल का प्रभाव है याभविष्य पतन की दिशावर्तमान का झूठा सुख याकल के समाज की दुर्दशा दिवाली महज़ त्यौहार नहींसंस्कृति मिलन का रुप हैजीवन को अचूक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *