युवा हैं हम | Yuva Hai Hum

युवा हैं हम

( Yuva Hai Hum )

हम युवा हिन्दी से हिन्दुस्तान का गौरव बढायेंगे,
तन मन धन से निजभाषा उन्नति का नारा लगायेंगे |

अभिनंदन संस्कृति का, अभिलाषा जन-गण-मन गाते रहें,
हिन्दी से हिन्दुस्तान का हर कोना-कोना सजायेंगे |

हिन्दुस्तान के हम युवा, हिन्दी के केन्द्र बिन्दु हैं,
अपनी ताकत से, हिन्दी का परचम,पूरे विश्व में फहराएंगे |

फिल्मों के सिरताज मुकुट, हमारे सिर बिराजे हैं,
भारत में धूम मचाये हैं, विदेशो में भी धाक जमायेंगे |

सभी भाषाओं की जननी संस्कृत मनोरम की बेटी हिन्दी,
सरस, सुन्दर, मीठी, सरल हिन्दी को घर-घर पहुंचायेंगे |

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *