ज़िन्दगी मुश्किल तो है

ज़िन्दगी मुश्किल तो है

ज़िन्दगी मुश्किल तो है

ज़िन्दगी, मुश्किल तो है ।
पर मुश्किल का ,
कोई हल भी तो है ।
सफ़र है बहुत लम्बा,
पर कहीं मंज़िल तो है ।
विघ्नों से ना डरा कर,
बेख़ौफ़ सामना कर ।
कर लेगा पार नौका,
ना छोड़ना तू मौका ।
हर मुश्किल दूर होगी,
फिर सुख की सुबह होगी ।
हां ज़िन्दगी कठिन है,
पर ऐसा थोड़े दिन है ।
यह फ़िर आसान होगी ,
मुख पर मुस्कान होगी ।
ईश्वर पर रख भरोसा ,
अच्छा ही उसने सोचा ।
ज़िन्दगी मुश्किल तो है ,
पर मुश्किल का,
कोई हल भी तो है ।

Pragati Dutt

श्रीमती प्रगति दत्त
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • अनोखा आंदोलन!

    अनोखा आंदोलन! **** कृषि कानूनों के खिलाफ अन्नदाता आंदोलनरत हैं, भीषण सर्दी में ही- दिल्ली बार्डर पर दिए दस्तक हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है! ठसाठस सड़कों पर डटे हैं, सरकारी दमनचक्र के बावजूद- टस से मस नहीं हो रहे हैं। तू डाल डाल, मैं पात पात की नीति पर चल रहे हैं, शासन की…

  • जीने की कला | Jeene ki Kala

    जीने की कला ( Jeene ki kala )    माना की कठिनाइयां बहुत है संघर्ष भरे जीवन और प्रतिस्पर्धा से भरी इस युग में फुर्सत और सुकून का होना एक बहुत ही कठिन चुनौती है तो क्या यही जीवन है इसे ही स्वीकार कर लें और छोड़ दें हर खुशी भूल जाए मुस्कान और हर…

  • आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Kavita aao milkar ped lagaye

    आओ मिलकर पेड़ लगाएं ( Aao milkar ped lagaye )   आओं सभी मिल कर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को साफ़ स्वच्छ बनाएं। पेड़ों से ही मिलती है ऑक्सीजन, जिससे जीवित है जीव और जन।। पढ़ा है मैने पर्यावरण एवं विज्ञान, वृक्षों के बिना नही कोई मुस्कान। आओ मिलकर लगाओ सब वृक्ष, अब यही रखना सभी…

  • बड़ी महंगाई बा | कजरी

    बड़ी महंगाई बा (कजरी)   जान मारत बा ढेर महंगाई पिया बचे ना कमाई पिया ना …… बड़ी मुश्किल बा जिंदगी बिताई पिया बड़ी महंगाई पिया ना…. जितना सैया हो कमाए उतना खर्चा होई जाए बचे नाही रुपया अढ़ाई पिया बड़ी महंगाई पिया ना….1 महंगा होईगा धनिया मर्चा बढ़िगा तेल जीरा खर्चा जान मारे सब्जी…

  • व्यथा | Kavita Vyatha

    व्यथा ( Vyatha )   बरसों के अथक परिश्रम का ऐसा हमें फलसफा मिला, न सम्मानित कोई पदवी मिली न ही कोई नफा मिला। दबाया कुचला हमें सबने जैसा जिसका मन किया, कभी अपमानित कभी प्रताड़ित जिसने जब चाहा किया। अब किससे हम विनय करें किसके जा चरण धरें, सारे निवेदन व्यर्थ हुए और अब…

  • कर्म ही धर्म है | Karm hi Dharam

    कर्म ही धर्म है ( Karam hi dharam hai  )   मैं धार्मिक आदमी हूं मुझे पसंद है मिट्टी की मूर्तियां मंदिर मस्जिद- गिरिजा गुरूद्वारा बनाना स्तुतियां करना धार्मिक परंपराओं को निभाना टीवी मीडिया में दिखाना बढ़ा चढ़ाकर बताना किसी अन्य चीज पर कभी ध्यान न देना बस अपने अल्लाह गाॅड भगवान में व्यस्त रहना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *