Kavita Main aur Meri Tanhai

मैं और मेरी तनहाई | Main aur Meri Tanhai

मैं और मेरी तनहाई

( Main aur Meri Tanhai )

 

मिलने को तो मिला बहुत,
पर मनचाहा न मिला।
निद्रालस नयनों को सपनों
ने है बहुत छला।

बनते मिटते रहे चित्र
कितने ही साधों के।
दण्ड भोगता रहा
न जाने किन अपराधों के,
साॅसों की पूंजी कितनी ही,
मैंने व्यर्थ गंवाई।
बहुत बार भयभीत कर गई,
अपनी ही परछाईं।

फूलों की आशायें भर थीं,
काॅटों पर ही चला।
निद्रालस नयनों को सपनों
ने है बहुत छला।

नव प्रभात था जब जीवन का,
मिली नहीं अरुणाई।
रात रात भर तड़प तड़प कर
रोई थी तरुणाई।
अब क्या कल की कहूं आज
जो है अब तक बीता।
एक यही आश्चर्य रहा जो
अब तक हूं जीता।

किसे बताऊॅ एकाकी हो,
कितनी बार जला।
निद्रालस नयनों को सपनों
ने है बहुत छला।

जो कुछ होता रहा विगत में,
कैसी किसकी बातें।
अब तो केवल शान्ति चाहिये,
नहीं घात प्रतिघातें।
मार गई तन्हाई, कब वह
सज धज के आयेगी।
मुझे उठा लेगी बाहों में
लोरी मधुर सुनायेगी।

बंद यवनिका में सब होगा,
जो भी बुरा भला।
निद्रालस नयनों को सपनों
ने है बहुत छला।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

अनुभूति | Anubhooti

Similar Posts

  • गीत वतन के गाएंगे | Geet Watan ke Gayenge

    गीत वतन के गाएंगे ( Geet watan ke gayenge )   गीत वतन के गाएंगे, घट घट अलख जगाएंगे। प्रेम का दीप जलाएंगे, जग रोशन कर जाएंगे। गीत वतन के गाएंगे देशभक्ति रंग बिखरा कर, राष्ट्र प्रेम तराने गाकर। आजादी के दीवानों को, भावों के पुष्प चढ़ाकर। अमर शहीदों की गाथा, यशगान वीरों के गाएंगे।…

  • वैशाखी | Baisakhi par Kavita

    वैशाखी ( Baisakhi )    लहलहाती फसल खेत में खुशियों की घड़ी आती है झूम उठते सब मस्ती में फसलें कटने को आती है गंगा धारा बह अवनी पे अवतरित हो जब आई वैशाखी का पावन दिवस हर्ष उमंग घट घट छाई खास खालसा सिक्खों का भावन नृत्य भांगड़ा भाई हलवा पूरी खीर जिमाए संग…

  • पल दो पल का शायर

    पल दो पल का शायर साहिर;वह लफ़्ज़ों का जादूगरपल दो पल का शायरउसने सहेवक़्त के सितमयहीं से बन गया उसका विद्रोही क़लम कौन भूल सकता हैउसकी ज़िन्दगी की “तल्ख़ियाँ”कौन भूल सकता हैउसके तसव्वर से उभरती “परछाइयाँ” हालांकि;लुधियाना शहर नेउसे कुछ न दियारुसवाई और बेरुख़ी के सिवाफिर भी;उसने लगा रखा अपने सीने सेइस दयार का नाम……

  • बच्चों का बचपन | Bacchon ka Bachpan

    बच्चों का बचपन ( Bacchon ka bachpan ) ( 2 ) किस ओर जा रहे हैं बच्चे धकेल रहे हैं अंधविश्वास और अंधभक्ति की तरफ क्यों छिन रहे हो उनका बचपन क्यों काट रहे हो उनके पंख उड़ने दो हिंसकवादी ना बनाओं धर्म का प्रचार ना करवाओ बच्चों में नफ़रत ना भरो अभी वो खाली…

  • यह दुनिया है जनाब | Yeh Duniya hai Janab

    यह दुनिया है जनाब ( Yeh Duniya Hai Janab )   सब पर उंगली उठाती, सब की हकीकत बताती है खुद- कमियां छुपाकर सबकी कमियां गिनती है !  यह दुनिया है जनाब ‘सफेद कपडे़ होते हुये दाग दिखाती है, ये दुनिया है जनाब काँच सा चमकने के लिये, बिखेर कर  रख देती है  खुद के…

  • विरह वेदना | Virah Vedna

    विरह वेदना ( Virah Vedna )    सोहत सुघर शरीर नीर अखियन से बहे आतुर अधर अधीर पीर विरहन के कहे। चित में है चित चोर शोर मन में है भारी सालत शकल शरीर तीर काम जब मारी । शीतल सुखद समीर शरीर तपन जस जारे दाहत प्रेम की पीर हीर बिन कौन उबारे। मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *