सुभाष चंद्र बोस : Poem on Subhash Chandra Bose

सुभाष चंद्र बोस

शायद सदियों में होती हैं
पूरी एक तलाश,
शायद विश्वासों को होता
तब जाकर विश्वास।

शायद होते आज वो जिंदा
भारत यूं ना होता,
शायद दुश्मन फूट-फूट कर
खून के आँसू रोता।

आजादी की भेंट चढ़ गये
हुआ अमर बलिदान,
श्रद्धा पूर्वक नमन आपको
हे वीरों की शान।

मोल असल इस आजादी की
आपने हीं समझाया,
दिया जवाब हर इक ईंटों का
पत्थर बन टकराया ।

सबसे उत्तम जुदा सभी से
खुद की राह बनायी,
माना अगणित ठोकरें खायी
मुंह पर उफ ना आयी।

बचपन से हीं कूट-कूट कर
भरा था स्वाभिमान,
रग-रग उन्नत भाव भरे थे
दिल में था तूफान।

मिली सफलता राहों में जब
कुछ ने रोके रस्ते,
स्वप्न अधूरे लगने लग गये
अपनों को हीं खटके।

फिर भी हार न मानी डटकर
तूफानों को रोका,
युवाओं का साथ मिला तब
मिल गया बेहतर मौका।

जय हिंद का बिगुल फूंक कर
ली हाथों में जान,
आपके रूप में पाया हमने
एक अलग वरदान ।

निकल कैद से उन गोरों की
घूमे सकल जहान,
आंखों में विश्वास एक था
मुक्त हो हिन्दुस्तान।

हर संभव कोशिश थी मन में
बनी हिंद की फौज,
अपने दम पर खत्म किये थे
अंग्रेजों की मौज।

दिल्ली चलो का नारा देकर
एक माहौल बनाया,
देख के आपके अटल इरादे
मौत भी था थर्राया।

सन पैंतालीस आ गया घिरकर
हो गयी ऐसी बात,
सोचा ना जो स्वप्न में हमने
आपका छूट गया साथ।

राज पड़ गये परदे कितने
अब तक जान ना पाया,
किसके चलते आपसे हीरे
भारत ने है गंवाया।

फिर भी उर में आप बसे हैं
करते हम सम्मान,
आपके ऊपर करेगी हरदम
आजादी भी गुमान।

कवि : प्रीतम कुमार झा,

महुआ, वैशाली, बिहार

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • पीएम जन संवाद | PM Jan Samvad

    पीएम जन संवाद ( PM Jan Samvad )   पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा हिंद प्रधानमंत्री प्रेरक व्यक्तित्व, वंदन संपूर्ण राष्ट्र एक परिवार । सरकारी योजना धरातल अवबोध, लाभार्थी परितोष साझा विचार । शासन प्रशासन सक्रिय भागिता, लोकतंत्र मुस्कान भाव चितेरा । पीएम जन संवाद,खुशियों का नया सवेरा ।। उज्जवला योजना अभिरक्षित, हर गृहणी…

  • तर बतर. | Tar Batar

    तर बतर. ( Tar batar )    घुल जाने दो सांसों मे सांसे अपनी यूं ही ये जिंदगी तर बतर हो जाए तेरी बाहों के आलिंगन मे रहूं सदा तेरे साए मे जिंदगी बसर हो जाए न खौफ जमाने का सताए मुझे न कभी दूर तू जाए मुझसे धड़कते रहें यूं ही दिल हरदम शिकवा…

  • सजा मां दरबार निराला | Navratri ke bhakti geet

    सजा मां दरबार निराला ( Saja maan darabaar niraala )   सब के दुख हरने वाली, सजा मां दरबार निराला। रणचंडी खप्पर वाली, दुर्गा महाकाली ज्वाला।   सिंह सवार मात भवानी, तेरी लीला अपरंपार। तू है सृष्टि नियंता, तू ही मां जग की करतार।   त्रिशूल चक्र कर सोहे, गदा शंख अरू भाला। भक्तों की…

  • अटल जी | Atal Bihari Vajpayee

    अटल जी ( Atal Ji )   अटल जी ने अटल लिया, संज्ञान अटल के लिए, सफर-ए-जिंदगी किया, अपने ही वतन के लिए। 25 दिसंबर 1924 में, जन्म ग्वालियर में लिए, 16 अगस्त 2018 में, स्वर्गवास दिल्ली से हुए। देश के 10 वें प्रधानमंत्री, तीन बार भारत में रहे, हिंदी कवि और पत्रकार, प्रखर वक्ता…

  • तेरी शिकायत | Teri Shikayat

    तेरी शिकायत ( Teri Shikayat ) तेरी मेहरबानी का किस्सा सबको सुनाया।अंधा समझ हाथ पकड़ तूने रास्ता दिखाया। अब तो तेरी शिकायत करें भी तो किससे।सबके दिलों में तुझे हमने ही बसाया। तू चाहे अब जितने सितम कर ले इस पर।सहता चल बस यही दिल को समझाया। हर बार दिखाते रहे तुम आईना हरेक को।हर…

  • परम हितकारी है करेला | Karela

    परम हितकारी है करेला ( Param hitkari hai karela )    परम हितकारी एवं औषधीय गुणों का है यह भण्डार, जिसका नियमित-सेवन पेट रोगों में करता है सुधार। ये मधुमेह के रोगियों के लिए जो है औषधि रामबाण, इन हरि सब्जियों में मानों जैसे ये सबका है सरदार।। कड़वा होने पर भी बहुत लोग इसको…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *