Zindagi

जिन्दगी | Zindagi

जिन्दगी

( Zindagi )

 

हमेशा तो ये नहीं होता कि जो हम चाहें, जिन्दगी वैसे ही चले।
उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा है।

धीरे-धीरे हम शिकायतें करना बंद कर देते हैं। हर हाल मे ऐसा अनुभव करने लगते हैं, जैसे जो भी चल रहा है, ठीक है।

हम ठीक हैं।
होना कोई नहीं चाहता, लेकिन होना पड़ता है ऐसा भी।

सदा के लिए तो यहाँ कुछ भी नहीं होता।
लोग, चीज़ें, और रिश्ते, सब कुछ छूट जाने के लिए ही बने हैं। और यही होना भी चाहिये, हम इन्हें कमाने तो वैसे भी नहीं आये हैं यहाँ।

कभी माँ साथ न हो, तब भी हमें अपना लंच बॉक्स तैयार कर के खुद बैग मे रखना पड़ता है।
कभी पापा से दूर हों, तो भी बिना देर किये, समय से घर आना पड़ता है।

कोई साथ न हो, तो भी खुद का सर सहला कर सुलाना पड़ता है खुद को।
और किसी और को तकलीफ न हो, इसलिए खुद की जिम्मेदारी भी खुद लेनी पड़ती है।

जो जितना साथ छोड़े, उसका भी आभार,
जो जितना निभाए, उसके लिए भी शुक्रिया।
जिन्दगी सिर्फ़ सफर बन कर रह जाती है कभी-कभी।
हमको जाना कहीं नहीं होता, फिर भी निरंतर अपनी धुन मे चलना होता है।

स्वाभाविक तौर पर, बिना कोई द्वेष, घृणा या अपमान को सहे, प्रेम और दया को अपने मन मे लेकर, चलते रहना होता है।

क्यों कि कोई किसी के बिना रुकता नहीं है। सबका अपना-अपना रास्ता है।
जिस रिश्ते की जितनी उम्र होगी, वो उतना साथ रहेगा, और फिर बिछ्ड़ेगा।
और जब हम इस बात को मानना सीख जाते हैं, फिर कोई आये, रहे, जाये,, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

☘️☘️

रेखा घनश्याम गौड़
जयपुर-राजस्थान

यह भी पढ़ें :-

मौन | Kavita maun

 

 

Similar Posts

  • लड़कियों की जिंदगी

    लड़कियों की जिंदगी बहुत मार्मिक,संघर्षशील,सहनशीलता से भरी होती है। इतने ही नहीं धैर्य और ममता भी अंदर कूट-कूट कर निहित कुछ एक दो अपवाद स्वरूप है। अपवाद की तो बात ही जुदा गुलाब में भी कांटे होते हैं। लड़कियों में हर दु:ख-दर्द पीड़ा को सहने की अपूर्व क्षमता रहती है। हर असहनीय पीड़ा को हंसते-हंसते…

  • आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

    आजकल आरक्षण का मुद्दा काफी उठ रहा है । कुछ का कहना है कि इसके वजह से देश में काबिलियत की कमी आ रही है तो कुछ का कहना है आरक्षण की वजह से शोषित वर्ग को ऊपर उठने का मौका मिल रहा है। अभी हाल ही में हमारे पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी…

  • मन के जालों को भी जरा साफ कर लिया जाए!

    दीपोत्सव नजदीक है इतनी सारी तैयारियांँ, साफ- सफाई अभियान जोरों पर है घर- आंँगन व बाहर। कहते भी है कि सफाई रहती है तो भगवान हमारे नजदीक रहते हैं। सच है स्वच्छ तन ,स्वच्छ घर- आंगन ,स्वच्छ परिवेश आंँखों को लुभाता है । तन-मन को स्वस्थ रखता है। किसे भला अच्छा नहीं लगता साफ सफाई…

  • माँ | Maa

    माँ ( Maa )   जिसके होने से मैं खुद को मुकमल मानती हूं, मेरी मां के हर लफ्जों में दुआ है जानती हूँ । ?? मां शब्द जितना खूबसूरत है उससे भी अधिक खूबसूरत इसका एहसास है । संसार मे किसी भी जीव को जन्म देने का आशीर्वाद मां को ही प्राप्त है ।…

  • अनेकांतवाद | Anekantavada

    कहते है जिसने जीवन में अनेकांतवाद को सही से अपना लिया उसने जीवन में सुखो की राह को खोल लिया। उत्कृष्ट चिन्तक और विचारक, दार्शनिक,लेखक, उच्च कोटि के ध्यान तपस्वी आदि अहिंसा व अनेकांतवाद के अथक पुजारी होते है तभी तो वे परम दार्शनिक महामनस्वी कहलाते है। वैचारिक मतभेदों, उलझनों, झगड़ो आदि से बचने के…

  • साड़ी | Saree

    साड़ी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भारत में साड़ी का आगमन बानभट्टा द्वारा रचित कदंबरी और प्राचीन तमिल कविता सिलप्पाधिकरम में भी साड़ी पहने महिलाओं का वर्णन किया गया है इसमें हमारे भारतीय कुछ इतिहासकारों का मानना है की कपड़े बुनाई की कला 2800-1800 ईसा पूर्व के दौरान मेसोपोटामियन सभ्यता से ही विकसित हुई । यूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *