Kumhar kavita

कुम्हार | Kumhar kavita

कुम्हार

( Kumhar )

 

बाबू ले लो ना दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा।

एक वक्त की रोटी के लिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा।

मेरी भूख तब मिटेगी जब तेरा हर कोना जगमग आएगा।

ले लो ना बाबू जी कुछ दिए मेरा चूल्हा भी जल जाएगा।

छोटे बड़े दीपक से अंधकार मिट जाएगा

तेरी मेहरबानी से फिर कुम्हार मुस्कुराएगा।

माटी है माटी को माटी में मिल जाने दो।

छोड़ दो प्लास्टिक

धरती को खिल जाने दो।

यह माटी ही तो है जो अन्न,धन, सोना, सुख संपत्ति, देती है।

ले लो ना बाबू जी कुछ दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा।

 एक वक्त की रोटी के लिए चूल्हा मेरा भी जल जाएगा।

ले लो ना बाबू जी यह

गुल्लक गुडलक कहलाता है।

ज्यादा महंगा नहीं बस ₹20 में आता है।

अनगिनत पैसों से जब भर जाता है,

 टूटने पर मिट्टी में मिल जाता है,

छोड़ दो ना प्लास्टिक के गुल्लक बाबूजी,

माटी को माटी में मिल जाने दो।

छोड़ दो मोमबत्ती का रोना,

मेरा दिया करेगा जगमग हर कोना।

बाबू ले लो ना दिए घर तेरा रोशन हो जाएगा।

 एक वक्त की रोटी के लिए चूल्हा मेरा भी जल जाएगा।

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) उत्तराखंड

यह भी पढ़ें :-

स्त्री | Stree Kavita

Similar Posts

  • सफ़र | Safar

    सफ़र ( Safar )  कितना लंबा है; कोई नही जानता! कब बदलाव होना है; किसी को पता नहीं चलता! सफ़र बस ये चलता रहता है; शायद ये भी कोशिश! हां बस कोशिश ही कर पाता है; दूर से उस रोशनी को पाने की! हां जो उसके सफ़र को लोगों से अलग बनाती है। जो हां…

  • योगाचार्य धर्मचंद्र जी की कविताएँ | Yogacharya Dharmachandra Poetry

    मुर्दे से वसूली एक बहन जो, भूख और,दवा के बिना ,दम तोड़ दिया ।किसी प्रकार से,उसके पति एवं बच्चों ने,उसे घाट पर,दाह संस्कार हेतु ,लाया तो,सोचा था कि ,मशीन से जला देंगे तो,कुछ पैसे बच जाएंगे ,परंतु मशीन बंद थी । अब शुरू हुआ खेल,मुर्दों से वसूली का ,पहले तो लकड़ी,किसी प्रकार से ,उधार बाड़ी…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • कुछ अनकही बातें | Kuch Ankahee  Baatein

    कुछ अनकही बातें (Kuch Ankahee  Baatein )   कुछ अनकही बातें, कुछ पुरानी यादें कहां से आती हैं कहां चली जाती हैं कुछ नही समझ आता क्या होता हैं कभी कभी। कुछ अनजान रास्ते और अनजान राहे जाना कहां हैं समझ नही आता बीच राह मैं खड़े खड़े मन बड़ा घबराता रास्ते पर खड़े खड़े…

  • दहलीज | Dahaleej

    दहलीज ( Dahaleej )    फर्क है तुमने और तुम्हारी बातों मे समझ ही न पाए कई मुलाकातों में मिले हो हर बार नए ही अंदाज मे उजाला हो जैसे दिन और रातों मे कभी गुरुर तो कभी शोखी नजर आया कभी शाम तो कभी सहर नजर आया तुम बिन यूं तो हम जागे हैं…

  • कथा रिटायरमेंट की

    कथा रिटायरमेंट की ( हास्य ) .लाली जी कर घोषणा, हुई रिटायर आज।सब सुन लो खुद ही करो, अपना अपना काज।।मैं न करूँ अब काम कुछ, मलो हाथ अरु पैर।मेरे काम सभी करो, तभी मनेगी खैर।।लालू चौके में गए, पुलक पकाई खीर।छौंका राई-हींग से, लाली भईं अधीर।।लल्ला ने सोचा करें, मम्मा को इम्प्रैस।सिंथेटिक साड़ी बिछा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *