Sard hawayein kavita

सर्द हवाएं | Sard hawayein kavita

सर्द हवाएं

( Sard hawayein )

 

सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है
कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है

 

ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी
कोहरा धुंध ओस आये होती कहीं बर्फबारी

 

बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना
स्वेटर मफलर कोट ले सिर पर टोपी लगा लेना

 

सर्द हवाएं तन को लगती तीरों और तलवारों सी
गर्म जलेबी मूंगफली मेवा रौनक करें बाजारों की

 

ठंडी हवा का झोंका जब तन मन को छूकर जाता
सिहरन सी उर रूठती सारा बदन कांप जाता

 

शीत लहर सर्द हवाएं जगह-जगह पाला जमता
कंबल रजाई राहत देती आग जला जोगी रमता

 

शीतलता से नववर्ष का सुंदर सा स्वागत कर लो
करुणा प्रेम दया अनुराग भावों में देश प्रेम भर लो

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हम मिले थे आपसे वो जमाना याद है | Geet

Similar Posts

  • गुरु नाम अधारा | Guru Nam Adhara

    गुरु नाम अधारा ( Guru Nam Adhara ) जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा हमारा तुम्हारा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु नाम सहारा l जब जब भटकी राहें गही कर तूने उबरा l एक गुरु नाम अधारा एक गुरु तू ही सहारा l चरण वंदन, पूजन करूं मैं तेरा l ज्ञान की…

  • कोरोना का रोना | Corona ke upar kavita

    कोरोना का रोना ( Corona ka rona ) –> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे || 1.कोरोना वायरस फैल रहा,जाने कैसी बीमारी है | रोका नहीं गया इसको तो,आगे चल के महामारी है | इसके बारे मे कुछ पता नहीं,अभी ये बन्द अलमारी है | हमको ही मिलकर लडना…

  • कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

    कृष्ण अवतारी ( Krishna avtari )    कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि प्यारी विष्णु बने कृष्ण रूप अवतारी वासुदेव देवकी सुत वो कहलाए बाबा नंद यशोदा घर बचपन पाए नटखट श्याम हुए गोवर्धन गिरिधारी दधी माखन की किए लीला प्यारी आगे आगे भाग रहे देखो कृष्ण मुरारी पीछे पीछे भागे मात यशोदा बेचारी ग्वाल बाल संग…

  • होली में हो गया खेला

    होली में हो गया खेला होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला, ज़ेलेंस्की देखत रहें हिरो बने के सपनारूस अमेरिका ने धड़के धकेला झरेलाहोली में हो गया खेला। होली में हो गया खेला झरेलाहोली में हो गया खेला। ज़ेलेंस्की पकावत रहें मन में पुवामुंह झुलस के भईल गुलगुला झरेलाहोली में हो गया…

  • बुद्ध हो गयें । Buddh ho Gaye

    बुद्ध हो गयें ( Buddh ho Gaye ) तन से मन से वचन से कर्म से मर्म से धर्म से जो शुद्ध हो गयें बुद्ध हो गयें। नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’ नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश ) यह भी पढ़ें :- माँ पर नरेन्द्र सोनकर की ४ कविताएँ

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *